फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा से नया साल मनाकर लौटीं शहनाज गिल ने दिलकश अंदाज में साझा की तस्वीर, तो फैंस करने लगे शायरी

Sun, 03 Jan 2021 05:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shehnaz gill - फोटो : instagram
शहनाज गिल काम के सिलसिले में गोवा पहुंची थीं। जहां पर उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी मौजूद थे। वहीं शहनाज की गोवा के बीच की तस्वीरें भी खूब जमकर वायरल हो रही थी। शहनाज के अपने इन फोटोशूट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। जिसमे वो बीच किनारे दौड़ लगाते दिख रही हैं। वहीं उनके पोज भी काफी दिलचस्प है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद एक बार फिर शहनाज के पोस्ट साझा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shehnaaz gill - फोटो : instagram
लेटेस्ट तस्वीरों में शहनाज पीच कलर का स्लीवलेस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं पिंक चिक्स और पिंक लिप्स के साथ वेल डिफाइन आइब्रो के साथ नो आईमेकअप में शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मेसी हेयर बन और फ्लॉलेस स्किन में शहनाज की तस्वीर को अबतक दस लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं शहनाज की तस्वीर पर फैंस ने जमकर कमेंट भी किए हैं। वहीं एक यूजर ने तो शायरी भी लिख दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
shehnaaz gill - फोटो : instagram
इससे पहले भी शहनाज गोवा के बीच पर सफेद रंग के शार्ट्स और प्रिंटेड नीले रंग के फूलों वाले टॉप पहने दिख रही थीं। इस आउटफिट में शहनाज अलग-अलग पोज में फोटोशूट करवाते नजर आई। 

4 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
काम के साथ ही शहनाज गोवा में नया साल मनाते नजर आईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमे शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के साथ डांस करते नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज आज एयरपोर्ट पर भी साथ में नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Instagram
गोवा से लौटते वक्त की उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हैं। जिसमे शहनाज गुलाबी रंग की हूडी और सफेद शार्ट्स पहने दिख रही हैं। वहीं शहनाज नारंगी रंग के टीशर्ट और ब्लैक जींस में हमेशा की तरह हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें