फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटा लगा गर्ल ‘शेफाली’ ने बीच ड्रेस में डाली ऐसी तस्वीर कि फैंस के उड़ गए होश 

Sat, 27 Mar 2021 12:23 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वे घूमने के शौकीन लोगों की जला रही हैं - फोटो : Insatagram- @shefalijariwala

इन दिनों शेफाली जरीवाला अपने पति प्रयाग त्यागी के साथ मालदीव में छुटि्टयां बीता रही हैं। साथ ही वहां की तस्वीरें पोस्ट करके एकतरफ तो वे  घूमने के शौकीन लोगों की जला रही हैं, वहीं उनके प्रशंसक उनकी तस्वीरें देख दीवाने हुए जा रहे हैं। शेफाली के प्रशंसकों को वे हर रूप में अच्छी लगती हैं। फिर वे बिकीनी पहनें, डंगरी पहनें या साड़ी ही क्यों न पहनें। शेफाली जब से बिगबॉस 13 में आई हैं, तब से तो उनके प्रशंसकों की संख्या और भी बढ़ गई है। अगली स्लाइड्स से देखिए शैफाली का यह लेटेस्ट बीच लुक। 

विज्ञापन

2 of 7
शेफाली जरीवाला का बीच लुक - फोटो : instagram

ऐसा है शैफाली का ड्रेस
शेफाली ने गोपीवैद डिजाइंस का यह सुंदर सा ड्रेस पहना है जिसमें वे किसी जलपरी ने कम नहीं नजर आ रही है। लाल और अन्य-रंगों के मिले जुले शेड्स से बने इस आकर्षक ड्रेस में शेफाली किसी नायाब कला के समान दिखाई पड़ रही हैं।

विज्ञापन

3 of 7
नाखूनों पर पीच कलर की नेलपेंट लगाई है - फोटो : Insatagram- @shefalijariwala

पैरों में है एंकलेट
शेफाली ने पैरों में एक बहुत ही खूबसूरत एंकलेट पहन रखा है, जो कि उनके एक पांव आगे की ओर रखकर दिए गए पोज के कारण एकदम स्पष्ट दिखाई दे रहा है। नाखूनों पर पीच कलर की नेलपेंट लगाई है। दाहिने हाथ पर गुलाबी रंग का फिटनेस बैंड उन्होंने पहना है। बालों को खोल रखा है और बीच लुक को सनग्लासेस से उन्होंने पूर्णता दी है। 

4 of 7
उन्होंने नीचे व्रेप ऑन डाल रखा है - फोटो : social media

बिकीनी पर है व्रेप ऑन
शेफाली जिस जगह तस्वीर खींचा रही हैं, वहां पीछे नीला पानी दिखाई पड़ रहा है और ड्रेस के रंगों के कारण वे बहुत ही अच्छे ढंग से हाइलाइट हो रही हैं। शैफाली का यह बीच ड्रेस वैसे तो बिकीनी है लेकिन उन्होंने नीचे व्रेप ऑन डाल रखा है।
 

विज्ञापन

5 of 7
फैंस उन्हें हॉट बता रहे हैं - फोटो : social media
फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
शेफाली की अच्छी दोस्त आरती सिंह, जो कि उन्हें बिगबॉस में मिली थीं ने तस्वीर पर ‘डॉल’ कमेंट किया है। साथ ही कई सारे फैंस उन्हें हॉट बता रहे हैं। फैंस ने उनके पति पराग त्यागी को तक टैग करके कह डाला कि वे बहुत खुशनसीब हैं कि उन्हें शेफाली जैसी खूबसूरत पत्नी मिली हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में तस्वीरें डाल रही हैं - फोटो : Instagram

अपने आउटफिट्स को लेकर रहती हैं चर्चा में 
शेफाली वैसे भी बी-टाउन में अपनी फिटनेस और आउटफिट्स को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। जब से वे मालदीव गई हैं तब से वे रोज एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में तस्वीरें डाल रही हैं। एक भी आउटफिट अब तक उन्होंने वापिस नहीं पहना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीच पर जाते वक्त भी उन्होंने मेकअप से परहेज नहीं किया है - फोटो : social media

मेकअप हमेशा रहता है ऑन पॉइंट
शेफाली मेकअप को लेकर भी बहुत अपडेट रहती हैं, जैसा कि उनकी तस्वीरों में नजर आ रहा है। बीच पर जाते वक्त भी उन्होंने मेकअप से परहेज नहीं किया है। शेफाली ने अपनी इस तस्वीर के साथ ‘चैसिंग ड्रिम्स’ कैप्शन डाला है जिसका अर्थ है सपनों के पीछे भागते हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें