फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफाली ने ईद के अवसर पर पहनी ली है बहुत खूबसूरत ड्रेस, फैंस ने खूब करी तारीफ 

Fri, 14 May 2021 09:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली सजने-संवरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं - फोटो : instagram

शेफाली जरीवाला आज भी बिल्कुल वैसी ही दिखाई देती हैं, जैसी वे तब दिखाई देती थीं जब उन्होंने बॉलीवुड में चर्चित गीत ‘कांटा लगा’ से डेब्यू किया था। शेफाली सजने-संवरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं, फिर भले ही कोई वैकेशन हो या त्योहार। वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल वे हर लुक में बहुत खूबसूरत दिखाई देती हैं। फैंस उनकी ईद की तस्वीरें देखकर दीवाने हुए जा रहे हैं। वे उनमें बहुत ही सुंदर लग रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए शेफाली की लेटेस्ट लुक की तस्वीरें।  

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
शेफाली दे रही हैं शानदार पोज - फोटो : instagram

पीले ड्रेस में लग रही हैं लाजवाब
शेफाली ने ईद के अवसर पर पीले रंग का बहुत प्यारा ड्रेस पहना है। उन्होंने पीले रंग की शॉर्ट कुर्ती को शरारे के साथ पहना है और ऊपर से दुपट्टा भी डाला है। कुर्ती में पीले रंग की ही स्टीप्स हैं। आगे की ओर कांच वर्क है, जिसके साथ मल्टी कलर है। बॉर्डर में भी कांच वर्क है। साइड में नेट का दुपट्टा डाला हुआ है। 

विज्ञापन

3 of 5
शेफाली का आकर्षक अवतार - फोटो : instagram

पहनी है मैचिंग जूलरी 
शेफाली किसी भी आउटफिट को अधूरा नहीं छोड़ती हैं। इस बार उन्होंने ड्रेस से मिलती हुई जूलरी पहनकर खुद के लुक को और भी परफेक्ट बना लिया है। कानों में उन्होंने गोल्डन कलर के इयररिंग्स पहने हैं और हाथों में चूड़ियां पहनी हुई है। पीले रंग के कड़ों के आसपास उन्होंने मोती की पतली चूड़िया डाल रखी है। 

4 of 5
शेफाली का मेकअप है गर्मियों के अनुसार - फोटो : instagram

मेकअप भी है एकदम परफेक्ट
शेफाली ने बालों को खुला रखा हुआ है। बाल पूरे स्ट्रेट करके पीछे की ओर किए हुए हैं। उसके अलावा शेफाली की आंखों का मेकअप बहुत ही प्यारा लग रहा है। आईब्रो हाईलाइट की हुई है। पीले के साथ लाइट शेड की लिपस्टिक उनके चेहरे पर बहुत अच्छी लग रही है। नाक पर हाईलाइटर का प्रयोग किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उनकी सुंदरता की तुलना चांद से तक कर डाली है - फोटो : instagram

प्रशंसकों ने कह डाला चांद
शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में अपने फैंस को बधाइयां दी हैं। कमेंट्स में फैंस ने भी उन्हें बधाई दी है, साथ ही उनके लिए ईश्वर से दुआएं की हैं। फैंस को शेफाली का यह लुक बहुत पसंद आया है। उन्होंने उनकी ड्रेस की तारीफ करने के साथ ही उनकी सुंदरता की तुलना चांद से तक कर डाली है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें