फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफाली और पराग की होली की तस्वीरें हैं ‘कपल गोल्स’, लोगों ने कह डाला ‘ब्यूटी एंड द बिस्ट’

Mon, 29 Mar 2021 10:02 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली और पराग की जोड़ी को एकदम हटकर माना जाता है - फोटो : instagram

बी-टाउन में शेफाली और पराग की जोड़ी को भी एकदम हटकर माना जाता है। जहां कांटा लगा गर्ल एकदम नाजुक सी दिखाई पड़ती हैं, वहीं पराग अपनी बॉडी और व्यक्तित्व को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई बार शैफाली की पोस्ट पर फैंस पराग को कमेंट करते दिखाई दिए हैं कि वे बहुत किस्मत वाले हैं कि उन्हें शैफाली जैसी पत्नी मिली है लेकिन पराग और शेफाली के बीच का प्यार दिन-ब-दिन और भी गहरा होता जा रहा है और फैशन की जब बात आती है तब भी दोनों एकदम अपडेट रहते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए शेफाली और पराग का होली वाला लुक। 

विज्ञापन

2 of 5
प्रयाग - शेफाली होली - फोटो : instagram

सफेदी पर है रंगों की खुशियां
हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह पराग और शेफाली ने भी होली के लिए सफेद रंग के कपड़े चुने हैं। पराग ने सफेद टीशर्ट और साथ ही शॉर्टस भी इसी रंग के पहने हैं। वहीं शेफाली ने सफेद क्रॉप टॉप के साथ पैरों से लूज पैर्टन वाले शॉर्टस पहने हैं। दोनों मुस्कराते हुए एक साथ पोज दे रहे हैं, जिसमें बहुत अच्छे दिखाई पड़ रहे हैं। 

 

 

विज्ञापन

3 of 5
गुलाबी रंग का ही डार्क लिपशेड लगाया है - फोटो : Insatagram- @shefalijariwala

शेफाली का मेकअप प्रेम दिख रहा है साफ 
शेफाली का मेकअप प्रेम होली के इस अवतार में भी साफ जाहिर हो रहा है। पराग के चेहरे पर जहां पीला और नारंगी रंग नजर आ रहा है, वहीं शेफाली के चेहरे पर एकदम हल्का पीला और गुलाबी रंग दिखाई दे रहा है। कानों में बालियां पहन रखी हैं, वहीं पराग ने हाथ में अंगुठी पहनी है। होठों पर गुलाबी रंग का ही डार्क लिपशेड लगाया है। 

4 of 5
एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है - फोटो : Insatagram- @shefalijariwala

मालदीव घूमकर लौटे हैं
शेफाली और प्रयाग अभी मालदीव गए थे, जहां से दोनोंं ने एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। शेफाली बिकनी वाली तस्वीरों में जहां आग लगाती दिखाई दे रही हैं। वहीं उन्होंने पराग के साथ भी एक बेहद निजी तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों बाथटब में बैठकर पोज कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों ने शेफाली की सुंदरता की खूब तारीफ की है - फोटो : instagram
फैंस ने किए हैं तरह-तरह के कमेंट
पराग और शेफाली के इस होली लुक पर जहां कई सारे फैंस ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दी है। वहीं कई लोगों ने शेफाली की सुंदरता की खूब तारीफ की है। शेफाली के कई फैंस ऐसे भी हैं जिन्होंने पराग के लुक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पराग को जानवर तक कह डाला है। हालांकि शेफाली और पराग को फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें क्या कहते हैं क्योंकि पूरा बॉलीवुड जानता है कि उन दोनों के बीच कितना प्रेम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें