फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनें? यहां देखें 9 दिनों की पूरी लिस्ट

Fri, 02 Oct 2026 01:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shardiya Navratri 2026 : 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी और नौवां दिन 19 अक्टूबर को पड़ेगा। आइए जानते हैं 2026 में नवरात्रि के नौ दिनों के रंगों का पूरा कैलेंडर, उनसे जुड़ी पारंपरिक मान्यताएं और इन्हें अपने पूजा या फेस्टिव लुक में शामिल करने के आसान तरीके।
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि नौ दिन नौ रंग - फोटो : AI

Navratri Colours: नवरात्रि के नौ दिनों को देवी पूजन के लिए सबसे पावन और सशक्त समय माना जाता है। आदिशक्ति के नौ अलग रूपों की पूजा भी अलग-अलग तरीके से होती है। हर देवी का एक प्रिय रंग होता है, जिसे पूजा में शामिल करना शुभ-लाभ का प्रतीक माना जा सकता है। 

नवरात्रि में रंगों का भी खास महत्व है। नवरात्रि के नौ रंगों की परंपरा खास तौर पर गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में काफी लोकप्रिय है, जहां भक्त पूजा के साथ अपने कपड़ों और सजावट में भी दिन के निर्धारित रंग को शामिल करते हैं।

प्रथम नवरात्रि तिथि से लेकर महानवमी तक हर दिन पूजन से पहले लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि, 'आज नवरात्रि में कौन सा रंग पहनें?' इस बार अगर आप भी हर दिन के रंग को अपने लुक में शामिल करने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ रंग याद रखना काफी नहीं है। यह जानना भी दिलचस्प है कि किस दिन कौन सा रंग है और पारंपरिक रूप से उस रंग को किस भावना या गुण से जोड़ा जाता है।

2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी और नौवां दिन 19 अक्टूबर को पड़ेगा। आइए जानते हैं 2026 में नवरात्रि के नौ दिनों के रंगों का पूरा कैलेंडर, उनसे जुड़ी पारंपरिक मान्यताएं और इन्हें अपने पूजा या फेस्टिव लुक में शामिल करने के आसान तरीके।

विज्ञापन

2 of 10
नवरात्रि नौ दिन नौ रंग - फोटो : AI

नवरात्रि 2026 के 9 दिन और शुभ रंग

11 अक्तूबर- प्रथम नवरात्रि को पहनें नारंगी रंग 

नवरात्रि के पहले दिन नारंगी रंग निर्धारित है। पारंपरिक मान्यता में इसे ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है। नारंगी साड़ी, कुर्ती, दुपट्टा या पुरुषों के लिए नारंगी कुर्ता फेस्टिव लुक हिस्सा बन सकता है।

 

विज्ञापन

3 of 10
नवरात्रि नौ दिन नौ रंग - फोटो : AI

12 अक्टूबर, द्वितीय नवरात्रि को सफेद रंग

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रहाचारिणी श्वेत वस्त्र धारण करती हैं। उनके दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल होता है। सफेद रंग को पारंपरिक रूप से शुद्धता, शांति और सरलता का प्रतीक माना जाता है। सफेद साड़ी या कुर्ते के साथ हल्की लाल या गोल्डन एक्सेसरीज खूबसूरत फेस्टिव काॅम्बिनेशनबना सकती हैं।

4 of 10
नवरात्रि नौ दिन नौ रंग - फोटो : AI

13 अक्तूबर, तृतीया नवरात्रि का लाल रंग

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।

तीसरे दिन लाल रंग पहना जाएगा। लाल रंग को पारंपरिक रूप से शक्ति, उत्साह और प्रेम से जोड़ा जाता है। माता की पूजा में लाल चुनरी का प्रयोग भी काफी लोकप्रिय है। लाल साड़ी, लहंगा, कुर्ती या लाल रंग की चुनरी इस दिन के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।

 

विज्ञापन

5 of 10
नवरात्रि नौ दिन नौ रंग - फोटो : AI

14 अक्तूबर, चतुर्थ नवरात्रि पर रॉयल ब्लू 

चतुर्थ नवरात्रि पर मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। उनको सृष्टि की आदिशक्ति और ब्रह्मांड की रचनाकार माना जाता है। माता के इस स्वरूप की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा भी कहते हैं। इस दिन का रंग रॉयल ब्लू है। पंचांग परंपरा में इस रंग को शांति और समृद्धि जैसी भावनाओं से जोड़ा गया है। 

फैशन आइडिया: रॉयल ब्लू साड़ी या कुर्ते के साथ सिल्वर ज्वेलरी फेस्टिव लुक को अलग अंदाज दे सकती है।

 

विज्ञापन

6 of 10
नवरात्रि नौ दिन नौ रंग - फोटो : AI

15 अक्तूबर, पंचमी नवरात्रि पर पीला रंग

पंचमी तिथि पर मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। माता स्कंदमाता अपने एक हाथ में बालक स्कंद को गोद में लिए हुए हैं और सिंह (या कमल) पर विराजमान हैं। उनकी चार भुजाएँ हैं जिनमें दो हाथों में कमल पुष्प और एक हाथ वर मुद्रा में रहता है। पांचवें दिन पीला रंग धारण करना शुभ माना जाता है। पारंपरिक मान्यताओं में पीले रंग को प्रसन्नता, गर्मजोशी और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है। 

क्या पहनें? पीली साड़ी, अनारकली, कुर्ता या दुपट्टा इस दिन के लिए चुना जा सकता है।

 

विज्ञापन

7 of 10
नवरात्रि नौ दिन नौ रंग - फोटो : AI

16 अक्टूबर, षष्ठी नवरात्रि तिथि पर हरा रंग 

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी का शरीर सोने के समान चमकीला और दिव्य है। इनका वाहन सिंह (शेर) है और इनकी चार भुजाएं हैं। माता के दाहिने ऊपर वाले हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा होती है। बाएं ऊपर वाले हाथ में तलवार और नीचे वाले हाथ में कमल का फूल सुशोभित रहता है।

छठे दिन हरा रंग पहनना चाहिए। इसे प्रकृति, विकास, शांति और नई शुरुआत जैसी भावनाओं से जोड़कर देखा जाता है। स्टाइल टिप: ग्रीन लहंगा, साड़ी या कुर्ती के साथ गोल्डन एक्सेसरीज पारंपरिक लुक दे सकती हैं।

 

8 of 10
नवरात्रि नौ दिन नौ रंग - फोटो : AI

17 अक्तूबर, नवरात्रि महासप्तमी को ग्रे रंग 

महासप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।  यह देवी दुर्गा का सातवां और सबसे उग्र स्वरूप माना जाता है। इसे माता काली का ही रूप माना गया है। उनके तीन बड़े-बड़े गोल नेत्र हैं, जिनसे ब्रह्मांड के समान प्रकाश और बिजली जैसी चमक निकलती है।

यह गधे की सवारी करती हैं। वह चतुर्भुज हैं। इनका दाहिना ऊपर वाला हाथ वरमुद्रा में भक्तों को वरदान देता है और नीचे वाला हाथ अभय मुद्रा में हमेशा निडर रहने का आशीर्वाद देता है। सातवें दिन का रंग ग्रे है। इस रंग को पारंपरिक रंग-मान्यताओं में संतुलन और व्यावहारिकता से जोड़ा गया है। 

क्या पहनें?

ग्रे साड़ी या सूट के साथ सिल्वर ज्वेलरी एक एलिगेंट विकल्प हो सकता है।

 

9 of 10
नवरात्रि नौ दिन नौ रंग - फोटो : AI

18 अक्तबर, नवरात्रि दुर्गाअष्टमी पर बैंगनी रंग 

दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी का पूजन होता है। उनका वर्ण अत्यंत गौर (श्वेत) और उज्जवल है। माता सभी वस्त्र और आभूषण श्वेत रंग के होते हैं। वे श्वेत रंग के वृषभ पर विराजमान होती हैं। मां महागौरी की चार भुजाएं हैं। आठवें दिन सफेद रंग या फिर बैंगनी रंग पहनना चाहिए। पारंपरिक मान्यता में बैंगनी रंग को भव्यता और राजसी भाव से जोड़ा जाता है। 

फैशन आइडिया: बैंगनी साड़ी, लहंगा या कुर्ते के साथ गोल्डन बॉर्डर फेस्टिव अपीरियंस को और आकर्षक बना सकती है।

 

विज्ञापन

10 of 10
नवरात्रि नौ दिन नौ रंग - फोटो : AI

19 अक्टूबर, नवरात्रि महानवमी पर मोर हरा रंग 

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन को महानवमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मोर हरा (Peacock Green) रंग पहनना शुभ माना जा सकता है। यह नीले और हरे रंग का खूबसूरत मिश्रण है और पारंपरिक व्याख्या में इसे समृद्धि, नवीनता और विशिष्टता से जोड़ा जाता है। चाहे देवी का श्रृंगार करना हो या खुद पूजा के लिए तैयार होना हो, परिधान में पीकाॅक ग्रीन रंग को शामिल करें।

क्या पहनें- मोर हरे रंग की साड़ी, लहंगा या कुर्ता इस दिन के लिए शानदार विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें