Nine Colour For Nine Days Of Shardiya Navratri 2025: अगर आप चाहते हैं कि मां दुर्गा के सभी स्वरूप आपसे प्रसन्न हों तो नवरात्रि के नौ दिन के हिसाब मां दुर्गा के स्वरूप का प्रिय रंग पूजा में धारण करें।
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि में कौन से दिन कौन सा रंग पहनना है? पूरी लिस्ट यहां देखें...
- फोटो : Amar Ujala
Nine Colour For Nine Days Of Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के हर दिन देवी दुर्गा के एक विशेष स्वरूप की आराधना की जाती है। इस साल जब शारदीय नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर से होने जा रहा है, तो लोगों ने इसकी तैयारी भी कर ली है। नौ दिन के नौ अलग स्वरूपों का अपना अलग एक खास रंग होता है, जिसे पहनने या पूजा में शामिल करने से देवी प्रसन्न होती हैं।
अगर आप चाहते हैं कि शारदीय नवरात्रि 2025 में मां दुर्गा की कृपा आप पर पूर्ण रूप से बनी रहे, तो नौ दिनों तक हर दिन मां के अलग-अलग स्वरूप की पूजा करते समय उनके प्रिय रंगों का पालन जरूर करें। ये रंग न केवल देवी की पसंद को दर्शाते हैं, बल्कि उनके स्वरूप की ऊर्जा, भाव और शक्ति का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि के नौ दिनों में कौन से दिन किस रंग को धारण करना शुभ माना जाता है और क्यों।
विज्ञापन
2 of 10
पहला दिन
- फोटो : instagram
पहला दिन
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि माता रानी के इस स्वरूप को नारंगी रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। ये रंग जीवन में खुशी और ऊर्जा लेकर आता है। इसलिए पहले दिन की पूजा में नारंगी रंग के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
3 of 10
दूसरा दिन
- फोटो : instagram
दूसरा दिन
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार उन्हें सफेद रंग अति प्रिय है। इसलिए आपको नवरात्रि के दूसरे दिन हमेशा सफेद रंग के कपड़े ही धारण करने चाहिए। इससे माता का ये स्वरूप अवश्य ही प्रसन्न होगा।
4 of 10
तीसरा दिन
- फोटो : instagram
तीसरा दिन
शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि माता के इस रूप को लाल रंग पसंद है, ऐसे में आप नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग कपड़े पहनें। लाल रंग के कपड़े पहनने से कभी नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
चौथा दिन
- फोटो : instagram
चौथा दिन
नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति माता के इस स्वरूप की पूजा करता है, उससे रुके हुए काम सफल होते हैं। मां कुष्मांडा की पूजा में नीले रंग के वस्त्र पहनने की परंपरा है।
विज्ञापन
6 of 10
पांचवा दिन
- फोटो : instagram
पांचवा दिन
बात करें नवरात्रि के पांचवें दिन की तो इस दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप को पूजा जाता है। इस दिन ग्रे रंग के कपड़े धारण करने की परंपरा है। ग्रे रंग के कपड़े अगर आप पहनेंगे तो आप पर माता की अवश्य ही कृपा होगी।
विज्ञापन
7 of 10
छठा दिन
- फोटो : instagram
छठा दिन
अब जानते हैं कि नवरात्रि के छठे दिन किस माता की पूजा होती है तो बता दें कि नवरात्रि के इस पर्व के छठे दिन माता कात्यायनी की उपासना की जाती है। माता के इस स्वरूप को पीला रंग पसंद है, इसलिए नवरात्रि के छठे दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें।
8 of 10
सातवां दिन
- फोटो : instagram
सातवां दिन
नवरात्रि के सातवें दिन की बात करें तो इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा का विधान है। देवी कालरात्रि को प्रसन्न और विशेष कृपा पाने के लिए हरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। इसे पहनने से आप माता के इस स्वरूप को प्रसन्न कर सकते हैं।
9 of 10
आठवां दिन
- फोटो : instagram
आठवां दिन
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी माता की पूजा की जाती है। आप उनकी पूजा में बैंगनी रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर आप बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर माता के इस स्वरूप को पूजेंगे, तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
नवरात्रि के नौवें व आखिरी दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन आप मोरपंखी रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। देवी सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा में मोरपंखी रंगों के कपड़े पहनें।