Shardiya Navratri Fashion 2024: शारदीय नवरात्रि के त्योहार का इंतजार लोग सालभर करते हैं। इस त्योहार में हर कोई अपने घर मां दुर्गा की स्थापना करता है और उनकी सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति मां दुर्गा की पूजा सच्चे मन से करता है, तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। बहुत सी जगहों पर तो मां दुर्गा की पूजा के लिए बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं, जिनमें तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
मां दुर्गा की पूजा में महिलाएं खूब संजती और संवरती है, क्योंकि मां दुर्गा को साज-श्रृंगार काफी ज्यादा प्रिय है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि की पूजा में अपना खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स ले सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो दुर्गा पूजा के लिए बेस्ट हैं।
विज्ञापन
2 of 7
नवरात्रि की पूजा में पहनें ऐसे आउटफिट
- फोटो : instagram
पारंपरिक बंगाली साड़ी
दुर्गा पूजा के वक्त आप चाहें तो पारंपरिक बंगाली स्टाइल में साड़ी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ हाथों में मेहंदी और पैरों में आलता अवश्य लगाएं। इसके साथ-साथ गले में ज्वेलरी और हाथों में चूड़ी पहनने से ही आपका ये लुक पूरा होगा।
विज्ञापन
3 of 7
नवरात्रि की पूजा में पहनें ऐसे आउटफिट
- फोटो : instagram
साड़ी
पूजा-पाठ के समय साड़ी सबसे सही रहती है। ऐसे में आप भी दुर्गा पूजा में काजोल के जैसी साड़ी पहनकर अपना खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ माथे पर बिंदी लगाकर हाथों में चूड़ियां अवश्य पहनें। ये आपके लुक को कंप्लीट करेंगी।
4 of 7
नवरात्रि की पूजा में पहनें ऐसे आउटफिट
- फोटो : instagram
सूट
रानी मुखर्जी के जैसा लाल रंग का सूट आप दुर्गा पूजा में पहन सकती हैं। लाल रंग वैसे भी पूजा में पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी इसी तरह का लाल सूट अपने लिए बनवाएं और उसे पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखाएं।
विज्ञापन
5 of 7
नवरात्रि की पूजा में पहनें ऐसे आउटफिट
- फोटो : instagram
अनारकली सूट
कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो अनारकली सूट बेस्ट रहेगा। हिना खान के जैसा सूट आप अपने लिए तैयार करा सकती हैं। हरे रंग के सूट के साथ नीले रंग का दुपट्टा कैरी करें। ऐसे लुक के साथ बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे।
विज्ञापन
6 of 7
नवरात्रि की पूजा में पहनें ऐसे आउटफिट
- फोटो : instagram
लहंगा
पूजा के दौरान आप चाहें तो हल्का शिफॉन वाला लहंगा पहन सकती हैं। फुल स्लीव का ब्लाउज और उसके साथ प्रिंटेड शिफॉन फैब्रिक का लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
नवरात्रि की पूजा में पहनें ऐसे आउटफिट
- फोटो : instagram
नौवारी साड़ी
पूजा के लिए अगर खूबसूरत लुक पाना चाहती हैं तो महाराष्ट्रियन स्टाइल में नौवारी साड़ी पहनें। ये काफी आरामदायक रहती है। इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। इसे अलग लुक देने के लिए आप नौवारी साड़ी के साथ बेल्ट लगा सकती हैं।