जान्हवी कपूर की कजिन शनाया कपूर ने जब से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। उन्हें भी आम बॉलीवुड स्टार्स की तरह लोगों के कमेंट मिल रहे हैं। जिसमें कुछ पॉजिटिव तो बहुत सारे निगेटिव कमेंट भी शामिल हैं। भले ही शनाया बॉलीवुड से अभी तक ना जुड़ी हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी से ही काफी है जो उनकी हर तस्वीर पर कमेंट करने से नहीं चूकती।