फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanaya Kapoor: बालों में गजरा और बेहद गॉर्जियस ब्लाउज पहने शनाया कपूर को देख हो जाएंगे दीवाने

Mon, 31 Oct 2022 12:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
shanaya kapoor - फोटो : instagram
शनाया कपूर उन स्टार किड्स में शामिल हैं। जिनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनके हर लुक को पसंद करते हैं। वैसे शनाया अक्सर ही बोल्ड और ग्लैमरस लुक में ही नजर आती हैं। लेकिन बात जब त्योहारों के सीजन की हो तो वो हर लड़की का दिल कुछ एथिनिक पहनने का कर ही जाता है। शनाया कपूर भी दिवाली के समय से ही एथिनिक लुक में नजर आ रही हैं। जिसमे उनके लुक्स को फैंस देख क्रेजी हो रहे हैं। एक बार फिर शनाया का लहंगा पहने देसी अवतार नजर आया है। जिसमे ये हसीना बेहद खूबसूरत दिख रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
shanaya kapoor - फोटो : instagram
बता दें कि जल्द ही फिल्मों में एट्री करने वाली शनाया कपूर विज्ञापनों का चेहरा बन चुकी हैं। ज्वैलरी ब्रांड के लिए म्यूज बनीं शनाया बेहद खूबसूरत दिखती हैं। शनाया कपूर ने दिवाली के मौके पर अपने देसी लुक को फैंस के साथ साझा किया था। जिसे सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट ने भी शेयर किया है। इस लुक में शनाया हरे रंग के भारी-भरकम लहंगे को पहने रेडी हैं। ब्रोकेड सिल्क के लहंगे के साथ हैवी एंब्रायडरी वाला ब्लाउज पेयर है। जिसकी डिजाइन बेहद खास है। 
विज्ञापन

3 of 4
shanaya kapoor - फोटो : instagram
डार्क ग्रीन कलर के ब्लाउज की ऑफ शोल्डर डिजाइन इसे गॉर्जियस बना रही है। वहीं इस स्टनिंग ब्लाउज के साथ शनाया ने कंधे के एक तरफ हैवी डिजाइन के दुपट्टे को कैरी किया है। बात करें मेकअप की तो शनाया ने स्मोकी आईज और रेड शेड की लिपस्टिक को मैच किया है। वहीं सेंटर पार्टेड हेयर को स्लीक लो बन में बांधा गया है। जिस पर गजरा लगा बेहद खूबसूरत लग रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
शनाया कपूर - फोटो : Instagram
वहीं इस हैवी लहंगे को शनाया ने पोल्की और कुंदन डिजाइन के नेकलेस के साथ पेयर किया है। जिसकी स्टड डिजाइन ईयररिंग्स पूरे लुक को मिनिमाइज और बैलेंस कर रही है। शनाया का ये लुक शादियों के सीजन में कॉपी करने लायक है। जिसे लड़कियां जरूर पसंद करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें