शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने कमाल के फैशन सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। तमाम बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही फैंस उनकी ग्लैमरस तस्वीरों के दीवाने रहते हैं। सिटी आउटिंग से लेकर वेकेशन की तस्वीरों में मीरा का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिलता है। इन दिनों मीरा अपने सहेली की शादी को लेकर चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में उनका शाही अंदाज देखने को मिला।