फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर ने पोस्ट की खुद की तस्वीर, सुर्खियां बटोर रही जूते की कीमत

Wed, 08 Apr 2020 05:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : twitter
शाहिद कपूर उन सितारों में से एक हैं जो अपने स्वैग से लेकर एक्टिंग तक में परफेक्ट होते हैं। और साथ ही अपने परिवार के लिए बेस्ट हसबैंड और बेस्ट डैड भी कहलाते हैं। पिछले साल रिलीज शाहिद की फिल्म कबीर सिंह हिट साबित हुई। जिसमें उनके एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई। एक्टिंग के साथ ही कबीर सिंह यानी शाहिद अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। शाहिद के पास शानदार जूतों के कलेक्शन हैं। जिन पर अक्सर ही लोगों की निगाहें रहती हैं। एक बार फिर उनके जूते ने सुर्खियां बटोरी हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर स्टाइलिश लुक से लड़कियों के साथ ही लड़कों के दिलों पर राज करते हैं। लड़के अक्सर ही उनकी स्टाइल को कॉपी करना चाहते हैं। फिर वो चाहे उनका क्रॉप्ड पैंट हो, एसिमेट्रिकल कुर्ता हो या स्टाइलिश सनग्लासेस। शाहिद की हर चीज काफी स्टाइलिश होती है। इसके साथ ही अपने जूतों के कलेक्शन में वो अगली डैड के स्नीकर्स से लेकर प्रिस्टाइन व्हाइट कैनवॉस तक रखते हैं। जिनकी कीमत अच्छी खासी होती है।



 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
दो दिन पहले ही शाहिद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो क्रिकेट के मैदान में बैठे हैं। ये तस्वीर शायद उनकी आने वाली फिल्म की हो। लेकिन हमारा ध्यान गया उनके लाल रंग के स्नीकर पर, जो देखने में लाजवाब थे।

 

4 of 5
- फोटो : Social Media
दरअसल, ये जूता रिबॉक कंपनी के क्लासिक रेंज जिग कायनॉटिका के हैं। जिसका रंग थोड़ा ऑरेंज लिए है। जिसमें काले रंग की डोरी लगी है। इस नियॉन रंग के जूतों को देखकर किसी का भी दिल पहनने का कर सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस भड़कीले से लाल रंग के जूतों की कीमत जरूर हैरान करने वाली है। दरअसल इस जूते की कीमत है 9,874 यानी पूरे दस हजार रुपये। इन शानदार जूतों के लिए आपको अपनी जेब से करीब दस हजार रुपये खर्च करने होंगे। जो कि एक अच्छी खासी रकम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें