अक्सर शादी की तैयारियों में लड़कियों के फैशन पर ही ध्यान दिया जाता है। लेकिन वेडिंग केवल लड़कियों के लिए ही खास नहीं होती। लड़कों के लिए भी ये लाइफ टाइममोमेंट होता है। जिसमें हैंडसम दिखना उनका अधिकार है। भले ही सबकी निगाहें दुल्हन पर टिकी हो लेकिन साथ में ग्रूम को भी स्पेशल दिखना जरूरी है। तो अगर आप वेडिंग के खास मौके के लिए शॉपिंग करने वाले हैं तो वहीं सलवार या पठानी कुर्ता खरीदने की बजाय कुछ नया ट्राई करिए। इन बॉलीवुड हीरोज ने एथिनिक लुक में इस तरह से नई ड्रेस को ट्राई किया है। जिसे पहन कोई भी लड़का हैंडसम नजर आ सकता है। आगे की स्लाइड में रणवीर सिंह से लेकर शाहिद कपूर के स्टाइल से आसानी से इंस्पिरेशन ली जा सकती है।