फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वैक्सीन मैन' अदार पूनावाला की पत्नी है गजब की स्टाइलिश, ग्लैमर के मामले में देती हैं मलाइका अरोड़ा को टक्कर

Tue, 02 Feb 2021 07:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
natasha poonawala - फोटो : instagram
भारत के वैक्सीन मैन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का नाम आज हर कोई जान गया है। वहीं उनकी पत्नी नताशा पूनावाला भी सुर्खियों में हैं। बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नताशा पूनावाला किसी बॉलीवुड हसीना से कम नही हैं। नताशा फैशन के मामले में नंबर वन है तभी वो फैशन मैगजीन वॉग के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं। वैसे नताशा बॉलीवुड की ग्लैमरस गर्ल गैंग का भी हिस्सा हैं। जी हां वो करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ अक्सर ही मस्ती करती नजर आ जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर, नताशा पूनावाला - फोटो : instagram
पिछले दिनों भी अमृता अरोड़ा की जन्मदिन पार्टी पर वो करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आईं थीं। वहीं उनका स्टाइल इतना हॉट था कि बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन मलाइका को टक्कर दे रहा था। नताशा साल 2020 में भारत की टॉप स्टाइल आइकॉन भी रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
नताशा पूनावाला - फोटो : instagram/Natasha Poonawalla
नताशा कपड़ों के मामले में एक्सपेरिमेंट करने से बिल्कुल नहीं कतराती। फिर वो चाहे उनका खास देसी लुक हो या फिर वेस्टर्न लुक। वो ग्लैमर और स्टाइल के साथ ही हमेशा नजर आती हैं।

4 of 6
natasha poonawala - फोटो : instagram
वो हमेशा लीक से हटकर कपड़े पहनने में यकीन रखती हैं। तभी तो रोम की खास शाम के लिए नताशा इस काले और सफेद रंग के फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहने रेडी हैं। जिसके बॉर्डर पर कॉपर कलर का वर्क किया गया है। वहीं इसका शिमरी स्लीवलेस ब्लाउज साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
natasha poonawala - फोटो : instagram
वहीं इस तस्वीर में नताशा बॉलीवुड हसीनाओं से कम ग्लैमरस नहीं दिख रही हैं। लेडी गागा के साथ पार्टी के मौके पर उनकी शिमरी शार्ट ड्रेस और ड्रामेटिक स्लीव हर किसी की ड्रेस पर भारी पड़ती दिख रही है। नताशा हर मौके पर अपने लुक्स से लाइमलाइट चुराती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
natasha poonawala - फोटो : instagram
जैसे इस आउटिंग के लिए नताशा की डेनिम शार्ट ड्रेस सुपर स्टाइलिश दिख रही है। वन शोल्डर ड्रेस के साथ ब्लैक एंकल लेंथ बूट और स्टाइलिश शेड्स उन्हें भीड़ में सबसे अलग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें