सर्दियां शुरू होते ही गर्म कपड़ों और शूज का फैशन भी ट्रेंड में आ जाता है। इस सर्दी हील वाले बूट्स ट्रेंड कर रहे हैं। आलिया से लेकर करीना और सोनम कपूर तक सब बूट्स में नजर आ रही हैं। तो अगर इस सर्दी ठंड से बचने के लिए बूट्स खरीदने की सोच रही हैं तो एक बार इन सेलेब्स से स्टाइल टिप्स जरूर लें।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : social media
अभी हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट का मरून बूट बेहद आकर्षक है। सफेद रंग की टीशर्ट, ब्लू डेनिम जींस और गाजरी रंग के ओवरकोट में आलिया का लुक बिल्कुल पर्फेक्ट लग रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : insatgram
सोनम कपूर का ये लुक भी बेहद आकर्षक है। स्कर्ट के साथ बूट्स को पेयर किया गया है। chloe के डिजाइन किए बूट्स के लिए सोनम ने फोटोशूट कराएं हैं।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली के बाद करीना कपूर का एयरपोर्ट लुक उनकी दिलकश बूट्स और स्टाइल की वजह से सुर्खियां बटोर रहा था। मां और बेटे का बूट्स लुक आकर्षक है और एक पर्फेक्ट फैशन गोल भी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : insatgram
स्ट्रीट फैशन के लिए प्रियंका चोपड़ा का बूट लुक भी कमाल का है। ब्लैक जींस के साथ ब्लैक हील वाले बूट्स अच्छे दिख रहें हैं।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : insatgram
कुछ दिनों पहले अवार्ड शो में नजर आईं अनुष्का शर्मा ने चेकर्ड सूट के साथ हील वाले बूट्स कैरी किए थे। इस ड्रेस में मिसेज कोहली का लुक कमाल का लग रहा है।