फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Special Mehndi Designs: आज से शुरू हो गया है सावन का महीना, हाथों पर रचाएं शुभ मेहंदी

Fri, 11 Jul 2025 10:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Special Mehndi Designs: सावन के महीने में मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है, इसलिए हम आपको मेहंदी की कुछ लेटेस्ट डिजाइन देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
शरू होने वाला है सावन का महीना, हाथों पर रचाएं शुभ मेहंदी - फोटो : instagram
Sawan Special Mehndi Designs: 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा गया है। सावन के इस पवित्र महीने की धूम मंदिरों से लेकर घरों तक में दिखाई देती है। इस पूरे महीने लोग भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। महिलाएं इस महीने खूब सजती-संवरती हैं। कहा जाता है इस महीने महिलाओं को खूब सजना चाहिए। इसी के चलते हम आपको मेहंदी की कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।

दरअसल, सावन के महीने में हाथों पर मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है, इसलिए महिलाएं हाथों पर खूब सुंदर-सुंदर सी मेहंदी रचाती हैं। तो बस आए आपको भी मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं, ताकि आप भी सावन में मेहंदी रचा सकें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

महादेव को समर्पित सावन के महीने में अपने हाथों पर शिवलिंग की तस्वीर बनाएं। इसे काफी आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाते समय बिल्कुल ऐसी तस्वीर तैयार करें, जैसे कि ये किसी मंदिर की झलक हो। ऐसी डिजाइन देखने में काफी प्यारी लगेगी।
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

सावन के महीने में सभी घरों में झूला डाला जाता है। ऐसे में अपनी हथेली पर झूले की डिजाइन बनाएं। इस झूले पर माता पार्वती और भोलेनाथ को एक साथ बैठाएं। ये झलक देखने में काफी प्यारी लगती है। झूले की डिजाइन बना रहे हैं तो इस मेहंदी को आस-पास भी खूब अच्छे से सजाएं। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा की जाती है। ऐसे में हथेली पर लगी मेहंदी में इस चीज को दर्शाएं। यानी कि शिवालय में पूजा करने वाली एक महिला की तस्वीर आप अपने हाथों पर बना सकते हैं। ये डिजाइन देखने में काफी प्यारी लगेगी। इसके साथ दूसरी हथेली पर हंसों का जोड़ा वाली डिजाइन भी बना सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

जैसा कि हमने ऊपर भी बताया है कि सावन के महीने में झूला डाला जाता है। ऐसे में कपल्स एक साथ झूला भी झूलते हैं। तो ऐसे नजारों को भी आप अपने हाथों की मेहंदी में उतार सकते हैं। इसके लिए एक हथेली में झूला झूलते जोड़े की तस्वीर बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
sawan special mehndi designs - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

आप कुछ अलग डिजाइन बनाना चाहते हैं तो केदारनाथ धाम की तस्वीर को अपने हथेली की मेहंदी में बनाएं। ये डिजाइन काफी आसानी से बन जाएगी। खास बात ये है कि ये डिजाइन देखने में काफी प्यारी लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठी डिजाइन - फोटो : instagram
छठी डिजाइन

ये महीना भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती को भी समर्पित होता है। ऐसे में आप अपने हाथों पर ऐसी भोलेनाथ और मां पार्वती की तस्वीर बना सकती हैं। ये डिजाइन बनाना काफी कठिन है, क्योंकि इसे बारीकी का काफी अहम रोल है। इस तस्वीर के साथ शिवलिंग भी बनाएं, ताकि ये तस्वीर और खूबसूरत लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें