Mahawar Design For Feet: सावन का महीना भारतीय महिलाओं के लिए केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सौंदर्य और पारंपरिक श्रृंगार का भी विशेष अवसर होता है। इस पूरे महीने महिलाएं हरी चूड़ियां, मेहंदी, बिंदी, साड़ी, बिछिया, पायल और सोलह श्रृंगार से खुद को सजाती हैं। इन्हीं श्रृंगारों में एक बेहद खास स्थान महावर का भी है। पैरों में लगाया जाने वाला लाल महावर न सिर्फ पारंपरिक सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि इसे सौभाग्य और शुभता का प्रतीक भी माना जाता है।
आजकल महावर केवल साधारण तरीके से नहीं लगाया जाता, बल्कि इसके खूबसूरत डिजाइन सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहे हैं। यदि आप सावन के सोमवार, हरियाली तीज, नाग पंचमी या किसी पूजा-पाठ के लिए तैयार हो रही हैं, तो पैरों में स्टाइलिश महावर डिजाइन आपके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना सकते हैं।
इन डिजाइनों को बनाने के लिए किसी प्रोफेशनल की जरूरत नहीं होती। थोड़ी-सी प्रैक्टिस के साथ आप घर पर ही इन्हें आसानी से बना सकती हैं। आइए जानते हैं सावन में पैरों के लिए 5 सबसे खूबसूरत और ट्रेंडिंग महावर डिजाइन, जो आपके पारंपरिक लुक में चार चांद लगा देंगे