फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Mehndi Design 2026: सावन में रचानी है मेहंदी? ये खूबसूरत बेल डिजाइन कर लें सेव

Mon, 03 Aug 2026 10:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Simple Mehndi Design: सावन में कौन-सी मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहती है?
सावन में बेल मेहंदी डिजाइन सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक मानी जाती है। यह लगाने में आसान, कम समय लेने वाली और पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देती है। फ्लोरल बेल, अरेबिक बेल, फिंगर बेल और मंडला-बेल कॉम्बिनेशन जैसे डिजाइन इस मौसम में खूब पसंद किए जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बेल मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

Sawan Easy Mehndi Design: सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, झूले, लोकगीत और त्योहारों की रौनक बढ़ जाती है। इस पावन महीने में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों के साथ मेहंदी लगाना भी बेहद पसंद करती हैं। चाहे हरियाली तीज हो, नाग पंचमी, रक्षाबंधन या सावन के सोमवार, मेहंदी को शुभता, सौंदर्य और उत्सव का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि इस मौसम में नई-नई मेहंदी डिजाइनों की तलाश भी खूब होती है।

अगर आपको भारी-भरकम अरबी या फुल हैंड मेहंदी पसंद नहीं है, तो बेल मेहंदी डिजाइन एक शानदार विकल्प हो सकती है। ये डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत, क्लासी और लगाने में आसान होती हैं। खास बात यह है कि बेल डिजाइन कम समय में बन जाती है और ऑफिस, कॉलेज या किसी पारिवारिक पूजा के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट लगती है। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार मिनिमल, ट्रेडिशनल या मॉडर्न स्टाइल में कस्टमाइज भी कर सकती हैं।

अगर इस सावन आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो यहां बताए गए बेल मेहंदी डिजाइन आइडिया आपके लिए मददगार हो सकते हैं। इन्हें सेव करके आप मेहंदी आर्टिस्ट को भी दिखा सकती हैं या खुद भी बनाने की कोशिश कर सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 5
बेल मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

फ्लोरल बेल डिजाइन

अगर आपको हल्की और स्टाइलिश मेहंदी पसंद है, तो फ्लोरल बेल डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे फूलों और पत्तियों की बेल कलाई से उंगलियों तक बनाई जाती है। यह सूट, साड़ी और इंडो-वेस्टर्न सभी आउटफिट्स के साथ खूबसूरत लगती है।

किसके लिए बेस्ट?

  • कॉलेज गर्ल्स

  • ऑफिस जाने वाली महिलाएं

  • तीज और सावन पूजा

विज्ञापन

3 of 5
बेल मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

मंडला और बेल का कॉम्बिनेशन

हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उससे निकलती हुई बेल डिजाइन आजकल काफी पसंद की जा रही है। यह पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन का खूबसूरत मेल है।

  • इस तरह की मेहंदी डिजाइन फोटो में बेहद आकर्षक दिखती है।
  • ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ अच्छी लगती है।

  • सभी उम्र की महिलाओं पर जंचती है।

4 of 5
बेल मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

अरेबिक बेल डिजाइन 

अरेबिक स्टाइल बेल डिजाइन में मोटी आउटलाइन, बड़े फूल और खाली जगह का खूबसूरत इस्तेमाल होता है। यह डिजाइन कम समय में तैयार हो जाती है और हाथों को स्टाइलिश लुक देती है। इसकी खासियत है कि, 

  • इस तरह की मेहंदी डिजाइन जल्दी बन जाती है।
  • गहरा रंग आने पर और भी आकर्षक दिखती है।

  • शुरुआती के लिए भी आसान।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिंगर बेल डिजाइन - फोटो : Ai

फिंगर बेल डिजाइन

अगर आप ज्यादा भरी हुई मेहंदी नहीं लगाना चाहतीं, तो सिर्फ उंगलियों और हथेली के एक हिस्से तक बनी बेल डिजाइन चुन सकती हैं। यह मॉडर्न और एलिगेंट लुक देती है।



मेहंदी का रंग गहरा लाने के आसान टिप्स

खूबसूरत डिजाइन के साथ उसका रंग भी अहम होता है। बेहतर रंग के लिए,

  • मेहंदी पूरी तरह सूखने तक पानी से बचें।

  • सूखने के बाद नींबू-चीनी का मिश्रण हल्के हाथ से लगा सकती हैं।

  • मेहंदी को 6–8 घंटे या रातभर लगे रहने दें।

  • हाथों को हल्की गर्माहट देने से भी रंग गहरा हो सकता है।

  • मेहंदी हटाने के बाद तुरंत साबुन का इस्तेमाल न करें।

ध्यान रखें कि रंग की गहराई व्यक्ति की त्वचा, मेहंदी की गुणवत्ता और देखभाल के तरीके पर भी निर्भर करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें