Hari Chudiyan Design 2026: सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली, मेहंदी, झूले और पारंपरिक साज-श्रृंगार की रौनक बढ़ जाती है। इस पावन महीने में महिलाएं हरे रंग के कपड़े, मेहंदी और खासतौर पर हरी कांच की चूड़ियां पहनना शुभ मानती हैं। मान्यता है कि हरा रंग सुख-समृद्धि, सौभाग्य और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यही वजह है कि सावन के दौरान हरी चूड़ियों की मांग सबसे ज्यादा रहती है।
लेकिन आजकल सिर्फ साधारण हरी चूड़ियां पहनने का ट्रेंड नहीं है। महिलाएं अलग-अलग रंगों, स्टोन, कुंदन, गोल्डन और पर्ल चूड़ियों के साथ उन्हें स्टाइलिश तरीके से मिक्स एंड मैच करना पसंद करती हैं। सही चूड़ी कॉम्बिनेशन आपकी सिंपल-सी साड़ी या सूट को भी रॉयल और फेस्टिव लुक दे सकता है।
अगर आप सावन के लिए हरी चूड़ियों का नया और ट्रेंडी सेट तलाश रही हैं, तो यहां बताए गए 6 खूबसूरत कॉम्बिनेशन आपकी फेस्टिव स्टाइल को और भी आकर्षक बना देंगे। ये डिजाइन तीज, नाग पंचमी, हरियाली अमावस्या और सावन सोमवार जैसे हर खास मौके पर बेहतरीन लगेंगे।