फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Special Fashion Trend: सावन में हरा रंग ही है असली स्टाइल, इन आउटफिट्स में लगेंगी आप सबसे हटके

Thu, 10 Jul 2025 05:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Special  Fashion Trends 2025: सावन के महीने में हरा रंग काफी शुभ माना जाता है, इसलिए इस सावन अपने लिए खास हरा आउटफिट तैयार कराएं। 
विज्ञापन
1 of 6
सावन में हरा रंग ही है असली स्टाइल - फोटो : instagram
Sawan Special Fashion Trends 2025: हर वर्ष आने वाला हिंदू कैंलेंडर का पांचवा महीना सावन का महीना कहलाता है। इस पूरे महीने को भगवान शिव की भक्ति और साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना है। ऐसे में इस पूरे महीने शिवभक्त शिवालयों से लेकर घरों तक में पूजा अर्चना करके भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि इस महीने हरे रंग के कपड़े पहनना भी काफी शुभ होता है, इसीलिए कुछ लोग सावन के सोमवार में पूजा के दौरान हरे रंग के ही आउटफिट पहनते हैं। यदि आप भी कुछ हरा आउटफिट पहनने का प्लान कर रही हैं तो यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
फ्लोरल ग्रीन साड़ी - फोटो : instagram
फ्लोरल ग्रीन साड़ी

सावन के महीने में हर तरफ हरियाली रहती है, ऐसे में अगर आप ऐसी फ्लोरल हरी साड़ी पहनेंगी तो हर कोई आपको देखता रह जाएगा। हरे रंग की ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगी। इसे कैरी करते समय अपने बालों में जूड़ा बनाएं। ज्वेलरी को भी थोड़ा हल्का ही रखें, क्योंकि आज-कल हैवी ज्वेलरी पहनने का ट्रेंड नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 6
हरी बंधेज साड़ी - फोटो : instagram
हरी बंधेज साड़ी

बंधेज प्रिंट की साड़ी महिलाओं को खूब पसंद आती है। खासतौर पर अगर आप विवाहित हैं, तब तो ये आपके सावन लुक को और खूबसूरत बना देगी। इसके साथ कॉन्ट्रास्ट में ब्लाउज पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इसके साथ चाहें तो गले में चोकर पहनते हुए बालों को स्लीक स्टाइल में बांधें। इससे आपका लुक काफी सादगी भरा लगेगा। 

4 of 6
ग्रीन अंगरखा सूट - फोटो : instagram
ग्रीन अंगरखा सूट

ये सूट ज्यादातर महिलाओं को अनारकली जैसा ही लगता है, जबकि ये अनारकली से काफी अलग होता है। इस सूट का अपर पार्ट अंगरखा के स्टाइल में होता है, इसलिए इसे अंगरखा सूट कहते हैं। यदि ये पहनना है तो इसके साथ बालों को कर्ल करके खुला रखें। ऐसे सूट के साथ पैरों में हील्स काफी कमाल की लगती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रीन अनारकली सूट - फोटो : instagram
ग्रीन अनारकली सूट

अनारकली सूट तो महिलाओं की पहली पसंद है ही। ये सूट देखने में रॉयल लगता है, और इसे कैरी करना भी काफी आसान होता है। ऐसे में अगर आप भी अनारकली सूट कैरी कर रही हैं तो उसके साथ दुपट्टा अवश्य लें, दुपट्टे से किसी भी सूट की खूबसूरती बढ़ जाती है। अगर आपका पूरा सूट एकदम प्लेन है तो उसके साथ हैवी दुपट्टा अलग से कैरी कर लें, ताकि ये देखने में अच्छा लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का ध्यान रखकर होंं तैयार - फोटो : Adobe stock
इन बातों का ध्यान रखकर होंं तैयार

हरा रंग काफी खूबसूरत होता है, ऐसे में इसके साथ आपको ज्यादा मेकअप और हैवी ज्वेलरी की जरूरत नहीं है। हरे आउटफिट की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए हाथों में चूड़ी पहनें और माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। साथ ही अपने मेकअप को भी लाइट रखकर तैयार हों। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें