फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: हरे रंग की साड़ी पहनने से पहले जानें ये जरूरी स्टाइलिंग टिप्स

Fri, 04 Jul 2025 12:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips to Wear Green Saree: अगर आप सावन के महीने में परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर तैयार हों। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
हरे रंग की साड़ी पहनते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Tips to Wear Green Saree: सावन का महीना महिलाओं को काफी पसंद होता है, क्योंकि इस पूरे महीने कई ऐसे त्योहार पड़ते हैं, जिसमें महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं। इस साल ये खास महीना 11 जुलाई से शुरू होगा। सावन में हर तरफ हरियाली रहती है, इसी के चलते इस महीने महिलाएं भी हरे रंग के आउटफिट पहनना पसंद करती हैं।

यदि आप भी सावन के महीने में हरे रंग की साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिनको फॉलो करने के बाद आप अपने साड़ी लुक्स को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
स्किन टोन के हिसाब से करें चयन - फोटो : instagram
स्किन टोन के हिसाब से करें चयन

सावन के लिए हरे रंग की साड़ी खरीदनी है तो सबसे पहले अपने स्किन टोन के हिसाब से हरे रंग की साड़ी का चयन करें। जैसे की फेयर स्किन टोन के लिए बॉटल ग्रीन या फिर एमरॉल्ड हरा रंग खूब जचता है। वहीं पिस्ता और मिंट हरा रंग डार्क स्किन टोन पर खूब जचता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
सही हो ब्लाउज - फोटो : instagram
सही हो ब्लाउज

आज कल मैचिंग के हिसाब से ब्लाउज पहनने का ट्रेंड खत्म हो गया है। जी हां, अब हरे रंग की साड़ी के साथ अलग ब्लाउज पहना जाता है। गुलाबी, पर्पल या पीले रंग का ब्लाउज पहनकर लुक को स्टाइलिश बनाया जा सकता है। अगर साड़ी सिंपल है, तो ब्लाउज में वर्क या हैवी डिजाइन चुनें।

 

4 of 7
सही ज्वेलरी है जरूरी - फोटो : instagram
सही ज्वेलरी है जरूरी

हरा रंग अपने आप ही में काफी चटक होता है। ऐसे में इसके साथ ज्यादा हैवी ज्वेलरी कैरी करने का कोई मतलब नहीं बनता। इसके साथ गोल्ड या कुंदन ज्वेलरी बहुत रॉयल लगती है। अगर पारंपरिक की जगह मॉडर्न टच चाहिए तो सिल्वर ऑक्सिडाइज़्ड ज्वेलरी भी बढ़िया विकल्प है।

 
विज्ञापन

5 of 7
बोल्ड मेकअप से रहें दूर - फोटो : Adobe stock
बोल्ड मेकअप से रहें दूर

हरे रंग की साड़ी के साथ ज्यादा मेकअप करने से बचें। इसके लिए आंखों को थोड़ा बोल्ड रखें, लेकिन लिपस्टिक का शेड न्यूड या पीच रखें ताकि पूरा लुक ज़्यादा ओवर न लगे। इसके साथ-साथ ब्राउन या ब्रॉन्ज टोन मेकअप ग्रीन साड़ी के साथ अच्छा लगता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
बनाएं ऐसा हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
बनाएं ऐसा हेयर स्टाइल

बारिश का मौसम है, ऐसे में उमस काफी ज्यादा होती है। इसलिए चाहें तो अपने बालों में मेसी बन बनाएं। मेसी बन देखने में काफी क्यूट लिखता है। इसके साथ-साथ इस बन में गजरा लगाएं, ताकि आपका लुक पारंपरिक दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेपिंग स्टाइल बदल लें

अपने पारंपरिक साड़ी लुक को कुछ अलग तरह से कैरी करना चाहती हैं तो आप साड़ी को बेल्ट के साथ ड्रेप कर सकती हैं। अगर बेल्ट के साथ नहीं पहननी है तो फ्रंट पल्लू स्टाइल ट्राय कर सकती हैं। ये लुक भी देखने में कमाल का लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें