फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: सावन में मेहंदी लगाने का नहीं मिला समय, सुंदर हाथों के लिए अपनाएं ये तरीका

Wed, 16 Jul 2025 04:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan 2025 Sawan 2025 : सावन आ गया है और अब तक मेहंदी नहीं लगा सकी हैं तो कुछ घरेलू उपाय हैं, जो आपके हाथों को सुंदरता और त्योहारी लुक दे सकते हैं। सावन में झटपट हथेलियों में मेहंदी जैसा निखार लाने के लिए कुछ आसान तरीकों को अपनाएं ताकि समय की कमी के बाद भी आप सावन स्पेशल स्टाइल को अपना सकें।
विज्ञापन
1 of 5
सावन में हाथों की सुंदरता कैसे बढ़ाएंं - फोटो : Adobe stock
Sawan 2025 : सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली और भक्ति का माहौल बन जाता है। यह महीना खासतौर पर महिलाओं के लिए होता है, जिसमें वह हरे रंग के परिधान पहनती हैं। 16 श्रृंगार करके संजती-संवरती हैं और हाथों में मेहंदी रचाती हैं। हालांकि अगर अपनी व्यस्त जीवनशैली के चलते अब तक आपको मेहंदी लगाने का समय नहीं मिल सका है तो भी आप अपने हाथों की सुंदरता को निखार सकती हैं। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय हैं, जो आपके हाथों को सुंदर और त्योहारी लुक दे सकते हैं। सावन में झटपट हथेलियों में मेहंदी जैसा निखार लाने के लिए कुछ आसान तरीकों को अपनाएं ताकि समय की कमी के बाद भी आप सावन स्पेशल स्टाइल को अपना सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram
सावन में हाथ सुंदर दिखाने के आसान तरीके

सिर्फ उंगलियों में मेहंदी लगाएं

अगर आपके पास मेहंदी लगाने का पर्याप्त समय नहीं है तो ऐसी डिजाइन लगाएं जो झटपट लग जाए। आप सिर्फ अपनी उंगलियों के पोर को मेहंदी से भर सकते हैं। या ऐसी कई सुंदर मेहंदी डिजाइन हैं जो सिर्फ उंगलियों में लगाकर पूरे हाथ की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हरी चूड़ियां - फोटो : instagram
हरी चूड़ियां 

अगर आप सावन में मेहंदी नहीं ला पा रही हैं तो अपने हाथों को त्योहार के मुताबिक सजाने के लिए हरे रंग की चूड़ियां पहनें। सावन में इस रंग की चूड़ियां आपकी कलाइयों को अधिक आकर्षक बना देंगी।

4 of 5
नेल आर्ट - फोटो : instagram
नेल पेंट 

हाथों की सुंदरता को नेल पेंट या मिनी नेट आर्ट से बढ़ा सकते हैं। एक सॉफ्ट या ब्राइट कलर की नेल पॉलिश हाथों को आकर्षक बना देती है। थोड़ा सा ग्लिटर या मिनी आर्ट लुक में चार चांद लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mehndi - फोटो : instagram
मेहंदी स्टिकर्स

मेहंदी डिजाइन लगाने, हिना सुखाने और रंग चढ़ने तक का वक्त आपके पास नहीं है तो पांच मिनट में मेहंदी लगाकर रंगत ला सकते हैं। इसके लिए अब बाजार में मेहंदी स्टीकर्स आने लगे हैं। अगर समय नहीं है तो 5 मिनट में लगाने वाले हिना स्टिकर या टेटू भी एक अच्छा विकल्प हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें