फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: अगर नहीं कर सकतीं 16 श्रृंगार तो पूजा में जरूर पहनें ये 7 चीजें, महादेव होंगे प्रसन्न

Mon, 10 Jul 2023 08:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सावन के महीने में 16 श्रृंगार नहीं कर पा रही हैं तो अपने श्रृंगार में इन 7 चीजों को जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन
1 of 8
shiv ji - फोटो : iStock
Sawan 2023: सावन के महीने में महादेव की पूजा करने का काफी महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो महिलाएं सावन में महादेव की सच्चे मन से पूजा-अर्जना करती हैं, उनके घर पर सुख समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। जो अविवाहित लड़कियां होती हैं वो अच्छे वर की कामना के लिए महादेव की पूजा करती हैं, वहीं विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए। महादेव की पूजा में महिलाओं का 16 श्रृंगार करना काफी जरूरी होता है।

भारतीय संस्कृति में सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों मे भी सोलह श्रृंगार को सौभाग्य के लिए जरुरी बताया गया है पर, कई बार देखा जाता है आजकल व्यस्त रहने वाली महिलाएं पूजा के वक्त भी सही से 16 श्रृंगार नहीं कर पातीं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप 16 श्रृंगार नहीं कर पा रही हैं तो कम से कम इन 7 चीजों को जरूर धारण करें। 
 
विज्ञापन

2 of 8
makeup - फोटो : instagram
लाल साड़ी या सूट

अगर आप विवाहित हैं और सावन के महीने में महादेव की पूजा करने जा रही हैं तो लाल रंग की ही साड़ी या सूट पहनें। ये आपके सौभाग्य की निशानी है। ऐसा कहा जाता है कि इस रंग के कपड़े पहनने से भगवान शिव और देवी पार्वती की असीम कृपा होती है।
विज्ञापन

3 of 8
mangalsutra
कभी ना भूलें मंगलसूत्र

पूजा करते वक्त कभी भी मंगलसूत्र पहनना ना भूलें। सावन के महीने में मंगलसूत्र तो जरूर ही पहनें। ये आपके सुहाग की निशानी होती है। 

4 of 8
bindi
बिंदी

बिंदी महिलाओं के सुहाग की निशानी है। इसलिए पूजा करते वक्त कभी भी बिंदी लगाना ना भूलें। बिंदी लगाते वक्त ध्यान रखें कि ये काले रंग की ना हो। 
विज्ञापन

5 of 8
Sawan Mehndi Designs - फोटो : social media
मेहंदी

भारत में हर त्योहार पर मेहंदी लगाने का काफी महत्व होता है। इसी के चलते महिलाएं सावन में मेहंदी जरूर लगाती हैं। कहते हैं इससे मां गौरी आप पर कृपा बरसाएंगी। 
विज्ञापन

6 of 8
गजरा - फोटो : instagram/weddingwireindia
गजरा

भगवान शिव को फूल काफी प्रिय होते हैं। ऐसे में आप भी सावन के खास व पवित्र माह में आप अपने पति के हाथों से अपने बालों पर गजरा जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

7 of 8
green bangles

हरी-लाल चूड़ियां

सावन के महीने में कांच की चूड़ियां पहनना कतई ना भूलें। हरे रंग की चूड़ियां तो कुंवारी लड़कियां भी पहन सकती हैं। 

विज्ञापन

8 of 8
Sindoor - फोटो : iStock
 सिंदूर

आपके श्रृंगार का सबसे अहम भाग होता है लाल चटक सिंदूर। इस पवित्र माह में महिलाएं चटक लाल रंग का सिंदूर अपनी मांग में जरूर भरें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें