फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: सावन में पहननी है हरे रंग की साड़ी तो रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 17 Jul 2023 10:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सावन के महीने में अपना जलवा दिखाना चाहती हैं तो हरे रंग की साड़ी को अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
green saree - फोटो : instagram
Sawan 2023: सावन के महीने का इंतजार हर किसी को रहता है। इस महीने में चारों तरफ हरियाली छाई रहती है। लगातार होने वाली बारिश की वजह से मौसम काफी शानदार होता है। सावन में खासतौर पर मंदिरों में भगवान शिव की अराधना की जाती है। सावन के इस महीने में विवाहित महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए महादेव से मन्नत मांगती हैं, तो वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए भोलेनाथ को प्रसन्न करती हैं। ऐसे में महिलाओं को अच्छे से तैयार होने का एक मौका मिल जाता है। हिंदू धर्म में पूजा के समय अच्छे से तैयार हुआ जाता है।

जब आप सावन में महादेव की पूजा करने जा रही हों तो हरे रंग के परिधान पहन सकती हैं। इन परिधानों में साड़ी या सूट सबसे सही रहता है। आज हम आपको हरे रंग की साड़ी को सही से पहनने का तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी हरे रंग की साड़ी पहनकर महादेव को प्रसन्न कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
ज्वेलरी - फोटो : Istock
सही गहने चुनें

अगर आप सावन के महीने में हरे रंग की साड़ी पहनने जा रही हैं तो उसके साथ गहने जरूर पहनें। इसके साथ सोने के गहने काफी ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
blouse - फोटो : instagram
सही ब्लाउज और पेटीकोट का चयन करें

साड़ी खरीदना तो आसान होता है, पर उसके साथ के लिए परफेक्ट ब्लाउज बनवाना और पेटीकोट बनवाना काफी कठिन होता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि आपका ब्लाउज ऐसा हो कि अगर घंटो पूजा में बैठना पड़े तो आपको कोई परेशानी ना हो। वहीं पेटीकोट का रंग साड़ी से बिल्कुल मैच होना चाहिए। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मेकअप का ध्यान रखें

हरा रंग अपने आप में ही काफी चटक होता है। ऐसे में कोशिश करें कि इसके साथ आप ज्यादा मेकअप ना करें। हल्के मेकअप में भी आप खूबसूरत दिख सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
गजरा - फोटो : instagram/weddingwireindia
उचित हेयरस्टाइल चुनें

सावन में ये पता नहीं होता कि बारिश कब हो जाए। ऐसे में कोशिश करें कि आपका हेयर स्टाइल आरामदायक होना। चाहें तो बालों में फूलों का गजरा लगाकर इन्हें खुला भी छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bangles - फोटो : max pixel
जरूर पहनें हरी चूड़ियां

हरे रंग की साड़ी पहनकर आपका श्रृंगार तभी पूरा होगा, जब आप हरे रंग की ही चूड़ियां पहनेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें