सावन के महीने की शुरुआत कल यानी 17 जुलाई से हो रही है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। भोले बाबा के इस प्रिय महीने में सभी भक्त उनकी पूजा-अर्चना कर उन्हें मनाने में लग जाते हैं। कहा जाता है कि इस महीने जो सच्चे मन से भोलेनाथ की अराधना करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। सावन में कई तरह की चीजों को खाने पीने की मनाही होती है। इसी के साथ कपड़ों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।