फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के महीने में भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़ें, भोलेबाबा की नहीं बरसेगी कृपा

Thu, 18 Jul 2019 01:30 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shiv puja
सावन के महीने की शुरुआत कल यानी 17 जुलाई से हो रही है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। भोले बाबा के इस प्रिय महीने में सभी भक्त उनकी पूजा-अर्चना कर उन्हें मनाने में लग जाते हैं। कहा जाता है कि इस महीने जो सच्चे मन से भोलेनाथ की अराधना करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। सावन में कई तरह की चीजों को खाने पीने की मनाही होती है। इसी के साथ कपड़ों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। 
विज्ञापन

2 of 6
Banarasi Saree
हिंदू धर्म के अनुसार पूजा करने के कई नियम होते हैं। कहते हैं नियम अनुसार पूजा करने से हर किसी की मनोकामना पूरी होती है तो वहीं ऐसा न करने पर गलत परिणाम भुगने पड़ सकते हैं। आपने आज तक सुना होगा कि शादीशुदा महिलाओं को लाल रंग का जोड़ा पहनकर पूजा में बैठना चाहिए। लाल रंग खुशियों और सोभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
anushka sharma green chanderi saree
लाल रंग की तरह हरे रंग का भी बहुत महत्व होता है। सावन के पावन महीने में औरतें हरे रंग की चुड़ियां पहनती हैं। माना जाता है कि सावन में हरी चुड़ियां पहनने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है और पति की आयु लंबी होती है।

4 of 6
shiv puja
भगवान शिव एक योगी थे और उन्हें प्रकृति की सुंदरता के बीच ध्यान में बैठना बहुत ही पसंद था। हरा रंग पहनने से भी महादेव प्रसन्न होते हैं। इसलिए महिलाएं सावन के महीने में हरा रंग पहनती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
shiv puja
शिव पूजा में वैसे तो आप किसी भी रंग के कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन एक रंग को पहनना वर्जित माना गया है। शिव पूजा में काले रंग के कपड़ों को पहनना बहुत अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shiv puja
काले रंग के बारे में बताया जाता है कि शिव जी की अराधना करते समय कभी इस रंग को न पहनें। यह रंग देखते ही भोले नाथ क्रोधित हो जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें