फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ससुराल सिमर का' की ऑनस्क्रीन बहनें पहले से बदल गईं हैं इतना, तस्वीरों में क्या आप पहचान पाए?

Wed, 01 Jul 2020 11:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ससुराल सिमर का - फोटो : social media
'ससुराल सिमर का' का में सिमर और रोली का किरदार निभाने वाली दीपिका कक्कड़ और अविका गौर के लुक में काफी बदलाव गया है। सात सालों तक चले इस धारावाहिक ने दो हजार से भी ज्यादा एपिसोड पूरे किए थे। इस धारावाहिक को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। शो में रोली का किरदार निभाने वाली अविका गौर शूटिंग के समय मात्र 14 साल की थी और उन्हें इस रोल के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। आगे की स्लाइड में देखें सिमर और रोली का किरदार निभाने वाली दीपिका और अविका के लुक में कितना बदलाव आ गया है।


 
विज्ञापन

2 of 6
deepika kakkar - फोटो : instagram
दीपिका कक्कड़ से दीपिका इब्राहिम बन चुकी सिमर अपनी शादी को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर ही तस्वीरें शेयर करने वाली दीपिका के लुक में पहले के मुकाबले काफी बदलाव आ गया है। जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। 


 
विज्ञापन

3 of 6
अविका गौर
अविका गौर अब पूरे 23 साल की हो गई हैं और बेशक उनके लुक में बदलाव आ गया है। और धीरे-धीरे वो और ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं। 


 

4 of 6
deepika kakkar - फोटो : social media
दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत ससुराल सिमर का से की थी। जिसमें वो सिमर का रोल निभा रहीं थी। दीपिका की ये तस्वीर करियर के शुरूआती दिनों की है। जिसमें उनका लुक आज के मुकाबले काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। पिंक साड़ी संग ट्रांसपैरेंट ऑफ शोल्डर ब्लाउज और स्काई ब्लू नेट की साड़ी में दीपिका का लुक काफी इंप्रेसिव नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
अविका गौर
सीरियल बालिका वधू से करियर की शुरूआत करने वाली अविका ने कम उम्र में ही शोहरत हासिल कर ली है। 23 साल की हो गई अविका के लुक में पहले के मुकाबले काफी बदलाव आ गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मना चुकी अविका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें