फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025: साड़ी से लेकर अनारकली सूट तक ईद पर ट्राई करें हानिया आमिर के ये स्टाइलिश लुक्स, नहीं हटेंगी निगाहें

Mon, 24 Mar 2025 10:07 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hania Aamir Stylish Looks: मुस्लिमों का त्योहार ईद-उल-फितर इस साल 31 मार्च को मनाया जायेगा, जिसे लेकर मुस्लिम घरों में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस ईद पर आप हानिया आमिर के साड़ी और पाकिस्तानी सूट डिजाइंस ट्राई करके अपने लुक पर चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ईद पर ट्राई करें हानिया आमिर के स्टाइलिश लुक्स - फोटो : @haniaheheofficial instagram
Hania Aamir Stylish Saree And Suit Looks On Eid 2025: ईद-उल-फितर को लेकर मुस्लिम घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाओं में ईद को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप ईद पर पहनने के लिए कुछ अलग और यूनिक ढूंढ रही हैं तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साड़ी और सूट से प्रेरणा लेकर ये लुक कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्लाजो सूट - फोटो : freepik
रॉयल ब्लू गोल्डन कढ़ाईदार प्लाजो सूट

ईद पर आप हनिया आमिर का इस तरह का रॉयल ब्लू कलर का गोल्डन कढ़ाईदार प्लाजो सूट पहन सकती हैं। सूट का ये स्टाइल हर देखने वाले का मन मोह लेगा। रॉयल ब्लू कलर के इस तरह के प्लाजो सूट के साथ आप गोल्डन चेन भी कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हैवी वर्क की पर्पल साड़ी - फोटो : @haniaheheofficial instagram
हैवी वर्क की पर्पल साड़ी

सूट के अलावा आप ईद पर इस तरह की हैवी वर्क पर्पल साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। साड़ी के साथ झुमके, मेकअप और गले में कोई लाइट नेकलेस आपको यूनिक लुक भी देगा।

4 of 6
हैवी एंब्रॉयडरी शरारा सूट - फोटो : @haniaheheofficial instagram
हैवी वर्क एंब्रॉयडरी शरारा सूट

ईद के मौके पर आप हैवी वर्क शरारा सूट भी पहन सकती हैं, ये आपको एक स्टाइलिश और रॉयल लुक देगा। इस शरारा सूट के साथ आप लाइट मेकअप, मैचिंग झुमके और हेयर एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।
 

Eid Mehndi Design: इस ईद हाथों पर लगांए ये बेहतरीन मेहंदी डिजाइन, टिक जाएंगी सबकी निगाहें

विज्ञापन

5 of 6
फुल स्लीव्स शनील सूट - फोटो : @haniaheheofficial instagram
फुल स्लीव्स शनील सूट

जो लोग शनील फैब्रिक को पसंद करते हैं, उनके लिए ईद पर इस तरह का शानदार फुल स्लीव्स ग्रीन सूट परफेक्ट रहेगा। हैवी दुपट्टे वाला यह सूट पहनकर आप ईद पर चांद सा लुक पा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाल रंग की साड़ी - फोटो : @haniaheheofficial
लाल रंग की साड़ी

हानिया आमिर की इस तरह की लाल साड़ी ईद के मौके पर आपको कमाल का लुक दे सकती है। इस तरह की साड़ी के साथ आप चोकर सेट भी कैरी कर सकती हैं। इस लुक को कैरी करने के बाद हर कोई आपकी खूब तारीफ करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें