फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Style Tips: हाउसवाइफ भी साड़ी में दिखेंगी स्टाइलिश, बस इन टिप्स को करें फॉलो

Wed, 08 Jun 2022 12:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
saree - फोटो : instagram
साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे मॉडर्न से लेकर परंपरागत दोनों ही रूपों में पहना जाता है। जहां एक्ट्रेस और कुछ महिलाएं मॉडर्न लुक के लिए साड़ी पहनती हैं। तो वहीं बहुत सारी महिलाओं का रोज का परिधान ही साड़ी होता है। हालांकि कई बार इन महिलाओं को लगता है कि साड़ी पहनकर वो स्टाइलिश नहीं लगेंगी। ऐसे में वो साड़ी छो़ड़कर कुर्ते वगैरह पहनने लगती हैं। लेकिन अगर आप रोजाना साड़ी पहनती हैं और आपको साड़ी पहनना पसंद है। तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
saree - फोटो : pixabay
साड़ी को अगर सही तरीके से ड्रेप किया जाए। तो ना केवल आप इसे पहनकर स्टाइलिश दिखेंगी बल्कि ये काफी कंफर्टेबल भी होगी। जिससे आप घर के सारे काम बड़े ही आसानी के साथ कर सकेंगी। तो चलिए जानें किस तरह से करें साड़ी को ड्रेप।
विज्ञापन

3 of 6
saree - फोटो : pixobuy
पेटीकोट हो सही
अगर आप घर पर रोजाना के लिए साड़ी पहनना चाहती हैं। तो इसके लिए डीकोट से ज्यादा घेर वाला पेटीकोट चुनें। जिसकी कमर के पास से फिटिंग अच्छी हो और बाकी हिस्सा घेरदार हो। जिससे आप इसे पहनकर आसानी से चल-फिर सकें। साथ ही पेटिकोट को बांए तरफ बांधे।

4 of 6
saree - फोटो : social media
जब भी सा़ड़ी पहनें तो उसे अपने घर के चप्पल के उंचाई के हिसाब से पहने। साथ ही साड़ी की उंचाई उतनी ही रखें। जिससे कि आप आसानी से चल-फिर सकें। अगर साड़ी पैरों में नहीं फंसेगी तो आप सारे काम कर सकेगी। साथ ही प्लीट्स को बनाते हुए बेसिक तरीके से ही पेटिकोट के अंदर साड़ी टक इन करें।
विज्ञापन

5 of 6
साड़ी - फोटो : अमर उजाला
सारी प्लीट्स को बनाकर उसे पिन की मदद से एक कर लें। जिससे कि पूरे दिन प्लीट्स के खुलने की संभावना ना रहे। साथ ही पिन को काफी ऊपर ही लगाएं। जिससे कि पल्लू से ये आसानी से छिप जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saree new - फोटो : istock
कंधे पर प्लीट्स बनाने के लिए इसे बहुत चौड़ा या पतला ना रखें। बस मीडियम साइज की प्लीट्स को बनाकर कंधे पर पिन से टक कर लें। साथ ही पल्लू को ना ज्यादा लंबा करें और ना ही बहुत छोटा। घुटने की लंबाई तक ही साड़ी के पल्लू को रखें। जिससे कि ये दिखने में अच्छा लुक दे। बस साड़ी पहनते समय इन छोटी बातों का ध्यान रखने से आप स्टाइलिश दिखेंगी और रोज के काम करने में भी दिक्कत भी नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें