फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Trend: सुहाना से लेकर जान्हवी तक, साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं नई पीढ़ी की ये अभिनेत्रियां

Tue, 27 Feb 2024 12:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। खासतौर पर अगर बात करें उनके साड़ी लुक की, तो सभी साड़ी में बला की खूबसूरत दिखती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां - फोटो : instagram
साल दर साल समय बदल रहा है। इस समय के साथ-साथ फैशन में तमाम तरह के बदलाव होते रहते हैं। बस जो नहीं बदला है वो है साड़ी पहनने का क्रेज। भले ही पहले और आज के समय की महिलाओं की साड़ियों की पसंद नहीं मिलती हो, लेकिन आज भी हर उम्र की महिला साड़ी पहनना पसंद करती है।

खासतौर पर बात करें भारत की तो साड़ी तो भारतीय परिधानों में सबसे अव्वल नंबर पर आती है। जब भी कभी साड़ी का ट्रेंड बदलता है तो महिलाएं बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से ही टिप्स लेकर अपने लिए साड़ी खरीदती हैं।

आजकल के मॉर्डन समय में नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां भी साड़ी काफी मन से पहनती हैं। वैसे तो इन एक्ट्रेस पर हर आउटफिट प्यारा दिखता है, लेकिन अगर बात करें साड़ी की तो साड़ी में सभी अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस भी दिखती हैं। आप चाहें तो आप भी इनसे टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने कुछ समय पहले ही डेब्यू किया है। वो अक्सर साड़ी पहनकर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके साड़ी लुक बेहद ही खूबसूरत होते हैं। साड़ी के साथ वो हमेशा ऐसे ब्लाउज पहनती हैं, जो उन्हें ग्लैमरस लुक देने का काम करते हैं। अगर आजकल की युवा लड़कियां चाहें तो वो भी उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
शनाया कपूर - फोटो : instagram
शनाया कपूर

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता संजय कपूर की बिटिया शनाया कपूर का साड़ी लुक हमेशा काफी ग्लैमरस होता है। उनके कलेक्शन को देखकर लगता है कि एक्ट्रेस को सीक्विन वर्क की साड़ी काफी पसंद आती हैं। वो अपनी साड़ी के साथ हमेशा बैकलेस ब्लाउज पहन हैं।

4 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor
जान्हवी कपूर

फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने साड़ी लुक से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। उनके पास हर तरह की साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन है। खासतौर पर जान्हवी अक्सर अपनी दिवंगत मां अभिनेत्री की साड़ी पहनती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
खुशी कपूर - फोटो : instagram
खुशी कपूर

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी लाडली खुशी कपूर हाल ही में एक फिल्म में नजर आईं थीं। इससे पहले भी वो कई इवेंट्स में साड़ी पहने नजर आ चुकी हैं। साड़ी में खुशी बेहद प्यारी दिखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे

अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे कई फिल्मों में काम करके लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वो जब साड़ी पहनती हैं, तो लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पाते हैं। इस पेस्टल साड़ी में भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रहीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें