Saree Draping Tips: साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे पहनकर महिलाएं अपना खूबसूरत अंदाज दिखाती हैं। साड़ी को शादी-विवाह से लेकर दफ्तर की पार्टी तक में कैरी किया जा सकता है। वैसे तो साड़ी पहनने के कई तरीके होते हैं, लेकिन इनमें से दो तरीके सबसे फेमस हैं। पहला उल्टे पल्लु की साड़ी और दूसरा सीधे पल्लु की साड़ी।
शादी विवाह में महिलाओं को सीधे पल्लु की साड़ी पहनना पसंद होता है। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। ऐसे में अगर आपको सीधे पल्लू की साड़ी पहनना पसंद है, तो इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, कि सीधे पल्लु की साड़ी पहनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।