Saree Draping Tips: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर जगह काफी मन से पहनती हैं। खासतौर पर जब शादी-विवाह की बारी आती है तब तो महिलाएं साड़ी पहनना ही सबसे ज्यादा पसंद करती हैं, लेकिन जब भी सर्दी का मौसम आता है, तब महिलाएं साड़ी पहनने से कतराती हैं। साड़ी में ठंड काफी ज्यादा लगती है, क्योंकि इसके साथ महिलाएं स्वेटर नहीं पहनतीं।
यदि आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं, जिन्हें साड़ी पहनना पसंद है लेकिन सर्दी के कारण नहीं पहन रहीं तो हम आपको इसका हल बताने जा रहे हैं। हम यहां आपको साड़ी पहनने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको फॉलो करने के बाद आपको जरा सी भी सर्दी नहीं लगेगी। इन टिप्स को फॉलो करके आपका लुक भी स्टाइलिश लगेगा।