फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के जन्मदिन पर सारा अली खान का दिखा स्टाइलिश लुक लेकिन लाइमलाइट चुरा ली बोतल वाली पर्स ने

Sun, 07 Mar 2021 12:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान - फोटो : Social media
सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ उनका 20वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाते दिखीं। पिता सैफ अली खान ने बेटे के जन्मदिन पर पार्टी दी थी। जिसमे बॉलीवुड के कई स्टार किड भी पहुंचे थे। लेकिन इन सबमे सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं सारा अली खान। भाई के बर्थडे पर सजधज कर इब्राहिम संग तस्वीरें भी खिंचवाई। जिसमे उनकी ड्रेस से ज्यादा लाइमलाइट चुराई पर्स ने। 
विज्ञापन

2 of 5
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान - फोटो : Social media
पार्टी के लिए पहुंची सारा अली खान और इब्राहिम की तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं। जहां इब्राहिम हैंडसम लुक में डेनिम की जैकेट संग टीशर्ट और काले रंग की जींस पहनी थी। वहीं इब्राहिम ने अपनी डेनिम जैकेट के साथ खास पोज दिया। दरअसल, उनकी जैकेट के पीछे लिखा था बर्थडे किंग। जिसे इब्राहिम ने खास तौर पर दिखाते हुए पोज दिया। तो वहीं सारा पाउडर ब्लू कलर की चमचमाती शार्ट ड्रेस में दिखीं। वी नेकलाइन और नूडल स्ट्राईप ड्रेस के साथ सारा सिल्वर कलर की स्ट्रैपी हाई हील्स पहने दिखीं। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
लेकिन सबसे ज्यादा लोगों की निगाह अटकी उनके अजीबोगरीब बैग पर। दरअसल, सारा ने बोतल की डिजाइन का यूनिकॉर्न प्रिंट वाला स्लिंग बैग कंधे पर टांग रखा था। जिसकी डिजाइन बोतल के आकार की थी। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि वो पार्टी में पानी की बोतल लेकर क्यों पहुंची हैं। 

4 of 5
अमृता सिंह, इब्राहिम खान, सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि सारा का ये पार्टी लुक सिर से लेकर पैर तक बिल्कुल परफेक्ट था। मिनी शिमरी ड्रेस पर बनें गोल्डन स्टार उनके लुक में खास ब्लिंग ऐड कर रहे थे। वहीं इस पार्टी में सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान, सुनील शेट्टी के बेटे अयान शेट्टी, अलाया एफ और शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इब्राहिम अली खाना, सारा अली खान - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर एक्टिव इब्राहिम के बर्थडे की और भी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमे उनका बर्थडे केक सबसे खास था। फुटबॉल के डिजाइन का ये केक उनके पसंदीदा चेल्सी क्लब के रंग का था। वहीं बहन सारा ने भी भाई के जन्मदिन पर खास तस्वीरें पोस्ट कर बधाई दी थी। जिसे उनके फैंस सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इस भाई-बहन की जोड़ी को सबसे कूल सिबलिंग की जोड़ी बता रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें