फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: सितारों वाले आउटफिट पहनना चाहती हैं तो लें इन एक्ट्रेस से स्टाइल इंस्पिरेशन

Fri, 27 May 2022 12:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें सितारों वाले कपड़े पहनने की इंस्पिरेशन - फोटो : instagram
पार्टी में चाहती हैं कि हर किसी की निगाह आप पर ही ठहर जाए तो सिकुइन वर्क वाले कपड़ें को चुनें। ये कपड़ें इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। सितारों वाली साड़ी के अलावा वेस्टर्न वियर में भी आप सिकुइन वर्क वाले कपड़ों को चुन सकती हैं। अगर आप अभी तक नहीं समझ पा रहीं कि इसे किस तरह से पहनें। तो इन हसीनाओं के लुक से स्टाइल इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए देखें एक्ट्रेसेज के वो लुक्स जिनसे आप स्टाइल टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
madhuri dixit - फोटो : instagram
शिमरी पैंट से दिखें स्टाइलिश
अगर आप सितारों वाले कपड़े को पहनने के बारे में सोच रही हैं तो शिमरी वर्क वाले पैंट को ट्राई कर सकती हैं। मिनिमल लुक के लिए आप सितारों वाली पैंट के साथ प्लेन शर्ट या फिर टॉप को ट्राई करें। ये आपको परफेक्ट और स्टाइलिश लुक देगा।
विज्ञापन

3 of 6
Radhika madan - फोटो : instagram
शिमरी स्कर्ट को करें ट्राई
आप चाहें तो पैंट की तरह ही सितारों से सजी स्कर्ट को भी ट्राई कर सकती हैं। मिनी लेंथ से लेकर मि़ड लेंथ की स्कर्ट के साथ आप स्टाइलिश टॉप को मैच कर सकती हैं। वहीं इस लुक को स्ट्रैपी हील्स के साथ पूरा करें। शिमरी स्कर्ट के साथ सारा अली खान से लेकर कृति सेनन अपने स्टाइलिश लुक दिखा चुकी हैं। 

4 of 6
nora fatehi - फोटो : instagram
गाउन होगा परफेक्ट
अगर आप पार्टी की जान बनना चाहती हैं तो शिमरी गाउन को पहनें। मलाइका अरोड़ा, नोरा फतेही की तरह सिंपल स्ट्रैपी यू शेप डिजाइन के बॉडी फिटिंग गाउन को चुनें। ये आपको किसी खास पार्टी में बिल्कल ही स्पेशल लुक देंगे। इस तरह के शिमरी गाउन को बड़े हूप्स और स्ट्रेट बालों के साथ न्यूट्रल शेड के मेकअप के साथ कंप्लीट लुक दें।
विज्ञापन

5 of 6
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill
सितारों वाली साड़ी भी दिखेगी परफेक्ट
सितारों से सजी साड़ी तो किसी भी पार्टी में परफेक्ट लुक देगी। लेकिन अगर आप कॉकटेल पार्टी में जाना चाहती हैं तो शिमरी साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज या फिर स्ट्रैपी स्लीव वाले ब्लाउज के साथ मैच करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिमरी वर्क वाले आउटफिट को पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल तक मिनिमम हो। जिससे आपके लुक का अट्रैक्शन शिमरी वर्क वाला आउटफिट रहे। इससे आपको शानदार और अट्रैक्टिव लुक मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें