फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सारा अली खान-जान्हवी कपूर तक दिखीं इतने सस्ते कपड़ों में, देखकर लगा ये तो हम भी ले सकते हैं

Tue, 09 Mar 2021 03:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
shraddha kapoor- rakul preet -sara ali khan - फोटो : social media
बॉलीवुड में एक्ट्रेस स्टाइलिश दिखाने के लिए कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज पर जमकर मेहनत करती हैं। महंगे से महंगे ज्वैलरी, कपड़े और हैंडबैग इनके लुक में चार चांद लगाते हैं। लेकिन कई मौके ऐसे भी आते हैं जब ये हसीनाएं इतने साधारण कपड़ों में नजर आ जाती हैं। जिसे देख बस मुंह से यहीं निकलता है कि ये तो बिल्कुल हमारी तरह हैं। सबसे खास बात कि ये हसीनाएं इतने साधारण और सस्ते कपड़ों को पहन कर भी कम खूबसूरत या स्टाइलिश नहीं दिखतीं। इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर जान्हवी कपूर तक शामिल हैं। जो अक्सर ही बेहद सस्ते कपड़ों में नजर आती हैं। इन फैशन क्वींस का मानना है कि महंगे और लक्जरी ब्रांड के होने से ज्यादा जरूरी है उसे पहनने और कैरी करने का तरीका। जिससे की स्टाइलिश दिखा जाए। तो चलिए देखें ऐसे ही कुछ बॉलीवुड क्वींस का स्टाइलिश अंदाज।
विज्ञापन

2 of 4
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी और पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा अली खान खुद को हमेशा सिंपल और एलिगेंट स्टाइलिश लुक में दिखाती हैं। महंगे ब्रांडेड कपड़ों से ज्यादा वो स्टाइलिश लुक को तरजीह देती हैं। जो हमे कुछ दिनों पहले ही देखने को मिला। जब सारा मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंची थीं। सफेद रंग के सिंपल और स्टाइलिश रोम्पर ड्रेस में उनका स्टाइल तो जबरदस्त था। लेकिन इस कपड़े की कीमत जरूर हैरान करने वाली थी। दरअसल, ये ड्रेस किसी रेड ड्रेस बुटीक नाम के ऑनलाइन पोर्टल वेबसाइट से ली गई थी। जिसकी कीमत मात्र 1600 रुपये थी। 
विज्ञापन

3 of 4
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
बॉलीवुड की न्यू बी टाउन हसीनाओं में शामिल जान्हवी कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी भी कई मौकों पर बेहद सस्ते कपड़ों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उनका स्टाइल इतना जबरदस्त होता है कि बस मुंह से तारीफ ही निकलती है। कुछ महीनों पहले ही करीना कपूर के रेडियो शो में जान्हवी ग्रीन कलर के स्कार्फ टॉप में पहुंची थी। जिसके ऊपर लैवेंडर कलर के फूल बने थे। जान्हवी का ये लुक जितना क्यूट और स्टाइलिश दिख रहा था। वहीं इस टॉप की कीमत मात्र 3720 रुपये है।
विज्ञापन

4 of 4
vidya balan - फोटो : instagram
विद्या बालन
विद्या बालन अक्सर साड़ियों में ही नजर आती हैं। साथ वी इसे एलिगेंट के साथ एक्सपेरिमेंट करके भी पहनती हैं। किसी भी ब्रांड की साड़ी हो वो इसे इतने स्टाइलिश अंदाज में पहनती हैं कि बस सब देखते ही रह जाते हैं। एक फोटोशूट के लिए विद्या ने काले रंग की साड़ी पहनी थी। जिस पर लाल रंग का पतला सा बॉर्डर बना था।  हथकरघा की इस साड़ी में विद्या काफी फैशनेबल लुक के साथ तैयार थीं। वहीं विद्या की ये साड़ी मात्र 4000 रुपये की थी। जिसे खरीदना बहुत मुश्किल काम नही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें