फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोल होने के बाद सफेद ड्रेस पहन 'बार्बी लुक' में नजर आईं सारा, फिर जीत लिया फैंस का दिल

Sat, 19 Oct 2019 01:54 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान जितनी नटखट हैं उतनी ही सेंसेशनल भी हैं। बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया की सेंसेशन सारा अली खान का फैशन उम्दा है। वो अलग बात है कि कभी-कभी इन्फ्लुएंस होकर सारा वार्डरॉब मालफंक्शन का शिकार हो जाती हैं। फंक्शन कोई भी स्टाइलिश अटायर में सारा पूरी नजाकत के साथ हर लुक कैरी करती हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले बॉलीवुड की 'बबली गर्ल' सारा अली खान ripped जींस की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो गयी थीं। लेकिन इस बार सफेद ड्रेस में बार्बी लुक में स्पॉट हुईं सारा एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहीं। 
विज्ञापन

2 of 4
सारा को मुंबई में एक इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया। इस दौरान सारा सफेद रंग की पोल्का प्रिंट मिनी ड्रेस में नजर आईं। ऑफ शोल्डर फ्रिल ड्रेस में सारा का वेर्स्टर्न लुक काफी पसंद आया। हमेशा की तरह हंसमुख अंदाज में सारा ने खूबसूरत पोज दिए। 
विज्ञापन

3 of 4
इस ड्रेस में सारा बिलकुल डॉल जैसी लग रही हैं। लुक सिंपल होते हुए भी काफी आकर्षक है और सारा का यही अंदाज सबको पसंद आता है। सारा किसी भी फैशन लुक को ओवर डू नहीं करती हैं। इस लुक के साथ 'नियॉन पावर इयररिंग' और हाई हील्स मैच की है। 
विज्ञापन

4 of 4
कुछ दिनों पहले सारा रैपर अंदाज में नजर आई थीं। डिस्ट्रेस जींस पहनना कूल है लेकिन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इस फैशन को फ्लॉन्ट करने के चक्कर में कुछ ज्यादा एक्सपेरिमेंट कर जाते हैं, जिसका शिकार सारा भी हो गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें