फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली साड़ी में दिखा सारा का दिलकश अंदाज, फैंस बोले, 'शाही जोड़ा पहन के आई है बन-ठन के'

Sat, 26 Oct 2019 04:30 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान वो डीवा हैं जिनके किसी जगह पहुंचने भर से माहौल में रौनक आ जाती है। ऐसे में जब ये फैशन डीवा साड़ी पहनकर दिवाली पार्टी में पहुंच जाए तो सोचिए माहौल कितना खूबसूरत हो जाएगा। जी हां, दिवाली फेस्टिव सीजन का जोश बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी के घर दिवाली पार्टी के मौके पर एक से बढ़कर एक फैशन और स्टाइल भी देखने का मौका मिल रहा है। हाल ही में हुई जैकी भगनानी की दिवाली पार्टी पर सारा अली खान साड़ी में बड़े दिलकश अंदाज में नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 4
सारा अली खान ने दिवाली पार्टी पर पीले रंग की बंधेज साड़ी पहनी। सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी के साथ एम्ब्रॉइडरी वाला गुलाबी ब्लाउज मैच किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
हाथ में भरी-भरी सुनहरे रंग की चूड़ियां, मिनिमल गुलाबी टच वाला मेकअप, माथे पर छोटी सी गुलाबी बिंदी और गुलाबी मोजरी के साथ लुक को खूबसूरती के साथ पूरा किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
खुले बाल में सारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं और दिवाली फेस्टिव सीजन में पारंपरिक परिधान पहन सिंपल होने के बाद भी आकर्षक फैशन गोल्स दे रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें