चुलबुली और हंसमुख सारा अली खान जितनी नटखट हैं उतनी ही सेंसेशनल भी हैं। बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया की सेंसेशन सारा अली खान का फैशन भी उतना ही उम्दा है। फंक्शन कोई भी स्टाइलिश अटायर में सारा पूरी नजाकत के साथ हर लुक कैरी करती हैं। हाल ही में फैशन मैगजीन हेलो इंडिया के लिए सारा अली खान ने ग्लैमरस फोटोशूट कराया है। ये फोटोशूट स्टाइलिश के साथ खास इसलिए भी है क्योंकि सारा इसमें अपने भाई इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं।