फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमारी अवतार में सारा खान ने फिर जीता फैंस का दिल, भाई इब्राहिम के साथ कराया फोटोशूट

Tue, 08 Oct 2019 12:15 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
चुलबुली और हंसमुख सारा अली खान जितनी नटखट हैं उतनी ही सेंसेशनल भी हैं। बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया की सेंसेशन सारा अली खान का फैशन भी उतना ही उम्दा है। फंक्शन कोई भी स्टाइलिश अटायर में सारा पूरी नजाकत के साथ हर लुक कैरी करती हैं। हाल ही में फैशन मैगजीन हेलो इंडिया के लिए सारा अली खान ने ग्लैमरस फोटोशूट कराया है। ये फोटोशूट स्टाइलिश के साथ खास इसलिए भी है क्योंकि सारा इसमें अपने भाई इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
स्टनर सारा बॉस की तरह एक के बाद एक मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट करा रही हैं और हम उनके सभी स्टाइलिश लुक को पसंद कर रहे हैं। हैलो मैगजीन इंडिया के साथ अपने शूट के लिए, सारा ने सिल्वर और न्यूड रंग का ट्रेडमार्क अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइनर कट-लहंगा पहना। आउटफिट में मिररवर्क स्कर्ट के साथ चोकर नेक मैचिंग ब्रालेट और ट्रांसपेरेंट दुपट्टा है। सारा के इस लुक में सबसे यूनिक उनका ब्लाउज है, जो इस तरह डिजाइन किया गया है कि नैकपीस पहनने की जरुरत नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस लुक के साथ सारा ने न्यूड मेकअप, स्टेटमेंट आई ब्रो, kohlआई मेकअप किया है। तस्वीर में इब्राहिम भी उनके साथ हैं। इब्राहिम का ऑल व्हाइट राजकुमार लुक उनके शाही ठाठ का बेहतरीन उदहारण है। 

4 of 5
ऑरेंज साड़ी लुक में सारा बिल्कुल बॉस लेडी लग रही हैं। इस साड़ी की डिजाइनिंग काफी अलग है।  फ्रिल पेटल बॉर्डर और ब्लाउज पर कलरफुल हैंड फैन काफी अनोखा है। सारा का मेकअप काफी अप टू मार्क है। kohl आई मेकअप सारा के खूबसूरत फीचर्स को निखार रहा है। इसके साथ डैंगलर्स इयररिंग मैच किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लैक लुक में पटौदी खानदान के राजकुमार और राजकुमारी शाही शान को बढ़ा रहे हैं। मल्टीकलर फुल स्लीव्स शिमर ब्लाउज और साड़ी में सारा से नजरे हटाना मुश्किल है। वहीं इब्राहिम ब्लैक सूट में जंच रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें