सारा अली खान ज्यादातर मौकों पर अपने एथिनिक लुक से हर किसी का ध्यान खींचती हैं। फिल्मी पार्टी या फिर प्रमोशन ना हो तो वो कुर्ता पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि ये बात अलग है बीते दिनों वो शार्ट्स और स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर लगातार नजर आईं। लेकिन जब भी नई एक्ट्रेस का एथिनिक लुक दिखाना हो तो मशहूर फैशन डिजाइनर को सारा का अंदाज बेहद पसंद होता है। तभी तो वो अक्सर ही मनीष मल्होत्रा के लहंगे में पोज देती दिख जाती हैं। सारा की हसीन तस्वीरों को अभी हाल ही में स्टाइलिस्ट तान्या घावेरी ने पोस्ट किया है। जिसमे उनकी थ्रोबैक तस्वीरें नजर आ रही हैं। लहंगे में तैयार सारा का ये लुक बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। साथ ही ये किसी को भी इंप्रेस करने के लिए भी परफेक्ट है। सारा की इन तस्वीरों में उनका बोल्ड ब्लाउज हर किसी का ध्यान खींच रहा है। लेकिन बता दें कि सारा अली खान अक्सर ही अपने एथिनिक लुक से साथ बोल्डनेस का तड़का लगाती दिख जाती हैं। मनीष मल्होत्रा के लहंगे को शोकेस करती उनकी तस्वीर पिछले कुछ समय पहले काफी तेजी से वायरल हुई थी। जिसमे वो बिल्कुल बैकलेस ब्लाउज के साथ पोज दे रही थीं।