फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 किलो वजन के साथ ऐसी दिखती थीं सारा अली खान, फिल्मों में आते ही 4 महीने में घटाया 30 किलो वजन

Mon, 12 Aug 2019 09:37 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड में सफलता का स्वाद चख रहीं एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों से लोगों के दिल में जगह बना चुकी हैं। फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। आज सारा लड़कियों के लिए फैशन आइकॉन बन गई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों में आने से पहले सारा 96 किलो की थी। आज सारा की गिनती इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेज में होती है। सारा के लिए ये जर्नी आसान नहीं थी। इस गजब के ट्रान्सफॉर्मेशन के लिए उन्होंने कड़ी मशक्कत की थी। सारा 12 अगस्त को 24 वां जन्मदिन मनाएंगी। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
फैट से फिट होने के लिए सारा ने चार महीने बहुत मेहनत की थी। इन चार महीनों में सारा ने 30 किलो वजन घटाया था। सोशल मीडिया पर सारा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में पूछा गया था। सारा ने जवाब में बताया था कि उस समय वह तीनों समय चिकन और अंडे खा रही थीं। बता दें, ब्रिटिश सिंगर और मशहूर फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम भी इसी डायट को फॉलो करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sara ali khan
सारा ने बताया था कि उन्होंने कीटो डाइट भी की थी, लेकिन इसका उनपर कोई असर नहीं हुआ था जिस वजह से उन्होंने इस डाइट को फॉलो करना बंद कर दिया। वजन कम करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि कुछ लोग सोचते हैं कि रातों-रात हम स्लिम नजर आने लगेंगे तो ऐसे लोगों को मैं बताना चाहती हूं कि बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होता।

4 of 6
sara ali khan
एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इससे बेहतर आइडिया आपके लिए कोई और नहीं हो सकता आप हर रोज एक ही चीज को दिन में तीन बार खाएं यह आपके लिए अच्छा टैक्टिक्स हो सकता है। ऐसा करने से आपको कुछ दिन में फर्क नजर आने लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
sara ali khan
सारा ने बताया था कि वह रोजाना सुबह वर्कआउट करती हैं। इस दौरान वह हल्दी, पत्ता गोभी और गर्म पानी लेना पसंद करती हैं। वर्कआउट के बाद वह प्रोटीन प्रोटीन युक्त ग्रीक योगर्ट के साथ एक कप कॉफी पीना पसंद करती हैं। उन्हें ये काफी स्वादिष्ट भी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
इन बातों का रखें ध्यान 
-इस डाइट से आपकी कैलरी तो घटती है लेकिन शरीर के मेटाबॉलिज्म पर इसका असर बहुत पड़ता है इसलिए एक खाने पर ज्यादा समय तक निर्भर ना रहें।
-जब हम एक ही चीज हर दिन खाने लगते हैं तो हमारा मन उससे भर जाता है और हमारे शरीर में अनोरेक्सिया का खतरा बढ़ना शुरू हो जाता है।
-ऐसे डाइट प्लान से आपका वजन तो कम हो जाएगा लेकिन एक समय बाद आपके बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए ऐसे डाइट को ज्यादा समय तक फॉलो ना करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें