फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी मां बनने के बाद बदल गई हैं इतना, लेटेस्ट तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल

Sun, 31 Jan 2021 08:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary - फोटो : instagram
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के अचानक से मां बनने की खबर से सब को हैरत में डाल दिया था। क्योंकि सपना ने अपनी शादी की खबर भी मीडियावालों से छुपाई थी। ऐसे में जब उन्होंने बेटे को जन्म दिया तो इस खबर को सुन सभी हैरान रह गए। मां बनने के बाद से ही सपना चौधरी ने काम से ब्रेक ले रखा था। अब एक बार फिर वो काम पर लौटी हैं तो उन्होंने सबसे पहले अपना फोटोशूट करवाया। लेकिन इन तस्वीरों में सपना चौधरी को पहचानना भी मुश्किल हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sapna choudhary - फोटो : instagram
दरअसल, बेटे को जन्म देने के बाद सपना का काफी सारा वजन बढ़ गया है। ऐसे में उनके लेटेस्ट फोटोशूट को देख फैंस को ये बात हजम नहीं हो रही है। कई सारे लोगों ने उनके वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किया है तो वहीं सपना के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
sapna choudhary - फोटो : instagram
इन तस्वीरों में सपना गुलाबी रंग के शरारे में पोज देती दिख रही हैं। फूलों की कढ़ाई वाले कुर्ते के साथ फ्लेयर वाला पलाजो शामिल है। वहीं इस शरारे को नेट की चुनरी और बड़े सितारों से सजाया गया है। वहीं सपना का इन तस्वीरों में वजन भी काफी बढ़ा हुआ दिख रहा है। जिसे देख उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। 

4 of 5
sapna choudhary - फोटो : instagram
हालांकि सपना इन तस्वीरों में लाल सिंदूर, गुलाबी लिपस्टिक और कर्ली बालों के साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही चोकर नेकपीस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna choudhary - फोटो : instagram
वैसे सपना बेटे के जन्म के बाद से ही लगातार तस्वीरें साझा कर रही हैं। इसके साथ ही उनका नया गाना भी रिलीज हुआ। जिसमे उनका बढ़ा हुआ वजन ही देखने को मिला। सपना के इस बढ़े हुए वजन को देख उनके फैंस का मानना है कि वो वजन की परवाह किए बगैर जमकर खाती-पीती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें