फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 लाख के शादी के जोड़े के बाद सना खान ने शेयर की मेहंदी की तस्वीरें, फैंस ने दिया कुछ यूं रिएक्शन

Thu, 26 Nov 2020 03:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
सना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बॉलीवुड की गलियों को छोड़ने के बाद अब वो विवाह के बंधन में बंध गई हैं। निकाह की तस्वीरें वायरल होने के बाद अब वो एक के बाद अपनी रस्मों की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अभी हाल ही में सना ने मेहंदी की रस्मों की तस्वीर और वीडियो शेयर किया। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनकी इन तस्वीरों पर फैंस का मिला-जुला रिएक्शन आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
सना ने मेहंदी की रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो नारंगी रंग के कुर्ते में तैयार हैं। जिस पर गोल्डन गोटे से वर्क किया गया है। वहीं इस ऑरेंज कुर्ते को गुलाबी रंग की चुनरी के साथ पेयर किया गया है। जिसके बॉर्डर पर मैचिंग गोल्डन कलर का लहरिया गोटा लगा है। वहीं सना इस चुनरी को सिर पर रखी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
हाथों में मेहंदी लगाए सना का ये कुर्ता डिजाइनर पूनम के कलेक्शन में से एक है। वहीं सना ने इस शानदार आउटफिट को गोल्डन चोकर नेकपीस और राउंड ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। जबकि सना पिंक ब्लश और स्टेटमेंट आईब्रो के साथ पिंक लिप्स  में नजर आईं। सना के इस मेहंदी आउटफिट के साथ ही वलीमा में पहना लाल लहंगा भी बेहद खास था। 

4 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21
सना खान ने अपने वलीमे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें वो लाल गोटा-पट्टी वर्क वाले लहंगे में शर्माती दिख रही थीं। वहीं सना ने इस लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए माथपट्टी के साथ कंप्लीट किया था। वहीं सना का ये लहंगा भी डिजाइनर पूनम के कलेक्शन में से एक था। जिसमें सना ने ब्लाउज की जगह लांग कुर्ती को पहना था। वहीं पूनम के डिजाइनर कलेक्शन में शामिल इस लहंगे की कीमत करीब एक लाख है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21
बता दें कि सना खान ने गुजरात के रहने वाले अनस सईद के साथ निकाह किया है। जिसका खुलासा उन्होंने वलीमा की तस्वीरों के साथ किया। हालांकि उनके फैंस सना की मेहंदी की तस्वीरों पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ सना खान की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके बॉलीवुड छोड़ने से नाराज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें