फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सना खान की इन तस्वीरों को देख हो जाएंगे फैन, एथिनिक लुक में लग रहीं कमाल

Mon, 10 Aug 2020 02:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
sana khan - फोटो : instagram
फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। साथ ही कुछ दिनों में शादियां भी शुरू हो जाएंगी। अगर इस लॉकडाउन में वेडिंग सीजन में कुछ हल्का-फुल्का लुक ट्राई करना चाहती हैं तो सना खान का ये खूबसूरत इंडियन लुक जरूर पसंद आएगा। हाथों में मेहंदी और मांगटीका लगाए सना खान इन तस्वीरों में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सना खान
सना खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म जय हो से की थी। हालांकि सना इससे पहले कई सारे टीवी सीरियल और बिग बॉस के घर में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वो इंस्टाग्राम पर भी काफी व्यस्त रहती हैं। साथ ही फैंस के लिए अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। बकरीद के मौके पर पिछले दिनों सना ने बेहद खूबसूरत लुक में तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें उनका लुक जबरदस्त लग रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
sana khan - फोटो : instagram
ब्लैक कलर के शरारे में तैयार सना खान का लुक इस फेस्टिव सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। गोल्डन कलर की एंब्रायडरी वाली कुर्ती और शरारे के सेट के साथ नेट की चुनरी जिसमें बॉर्डर पर वर्क किया गया है। सना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
 

4 of 6
sana khan - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो स्मोकी आईज, वेल डिफाइन आईब्रो और न्यूड शेड के लिप्स के साथ सना रेडी हैं। जबकि मांगटीका और चांदबाली उनके लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी है। 
विज्ञापन

5 of 6
sana khan - फोटो : instagram
वैसे सना खान अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनके एथिनिक से लेकर वेस्टर्न लुक नजर आते हैं। इस पिंक कलर के कुर्ते में सना की तस्वीर बेहद खूबसूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sana khan - फोटो : instagram
जबकि सना डिफरेंट मेकअप लुक की तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जिसमें उनका लुक पहले से काफी बदला हुआ नजर आता है। जिसे देख पता चलता है कि वो मेकअप के मामले में अक्सर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें