पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का निकाह भारत की बेटी सामिया आरजू से मंगलवार को दुबई में हुआ। पिछले काफी दिनों से दोनों की शादी भारत और पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई थी। इससे पहले इस कपल की प्रीवेडिंग शूट सामने आया था। अब सोशल मीडिया पर हर तरफ दोनों की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें हसन अली और सामिया एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।