samantha akkineni
- फोटो : instagram
दरअसल, महिका बजाज और राणा दग्गुबाती की हल्दी सेरेमनी की रस्मों में शामिल होने पहुंची सामंथा काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। साउथ की इस सुपरस्टार में हल्दी के मौके के लिए पीले रंग का शरारा कैरी किया था। जिसका स्टाइल काफी हटके था। डिजाइनर अर्पिता मेहता के डिजाइन किए इस शरारे में टू लेयर टॉप और पलाजो शामिल था। स्टिफनर शिफॉन फैब्रिक का ये शरारा काफी एलिगेंट था और सामंथा के ऊपर जंच रहा था।