फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umang 2020: कार्यक्रम में दिखा बॉलीवुड सितारों का जलवा, देखिए किस स्टाइल में दिखे सितारे

Mon, 20 Jan 2020 02:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : insatgram
मुंबई में पुलिस के इवेंट उमंग 2020 में शामिल होने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और कटरीना कैफ से लेकर माधुरी दीक्षित तक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां तक कि प्रियंका चोपड़ा न्यूयार्क से भारत उमंग में शामिल होने के लिए आईं थी। जब पूरा बॉलीवुड एक साथ इकट्ठा हो तो स्टाइल और फैशन भी लाजवाब दिखेंगे। उमंग के इस कार्यक्रम में हीरोइनों से लेकर हीरों तक के शानदार अंदाज नजर आएं। तो चलिए देखें कुछ सितारों की खूबसूरत तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amarujala
प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ जहां साड़ी में इवेंट में पहुंची थीं। वहीं कुछ हीरोइनों ने लहंगे में जलवे बिखेरे। तारा सुतारिया का क्रीम रंग के लहंगे के साथ काले रंग का ब्लाउज और दुपट्टा खूबसूरत नजर आ रहा है। वहीं दिव्या खोसला कुमार ने बूटी वाले काले और मरून रंग के लहंगे को पसंद किया। जिसमें दोनों का ही लुक लाजवाब दिख रहा है।शिल्पा शेट्टी ने इवेंट के लिए रिद्धि मेहरा का डिजाइनर लांग गाउन चुना था। जिस पर ग्रीन रंग की ज्वैलरी मैच की गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कृति सेनन ने इवेंट के लिए सफेद और गोल्डन रंग का लहंगा चुना। जिसमें उनका लुक खूबसूरत दिख रहा था। फुल स्लीव ब्लाउज की डीप नेक बैक और हाई बन में गजरा लुक को कांप्लिमेंट कर रहें हैं।कोहल आईज और पिंक लिप्स के संग कृति खूबसूरत दिख रहीं थीं।कृति के इस शानदार लहंगे को शांतनु निखिल ने डिजाइन किया है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हीरो की बात करें तो  सलमान खान नीले रंग के सूट संग मैचिंग के शूज पहने नजर आए। वहीं टाइगर श्राफ नीले रंग की जींस और काले रंग के ब्लेजर संग डैपर लुक में पहुंचे थे। वरुण धवन अपनी फिल्म का प्रमोशन करने मिलट्री शेड के जैकेट में कार्यक्रम में दिखे थे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : insatgram
अनन्या पांडे ने इवेंट के लिए पीले रंग के लहंगे को चुना। सनशाइन सी नजर आ रहीं अनन्या ने हैवी एंब्रायडरी वाला पीला लंहगा पहन रखा था। जिसके साथ कर्ली पोनी और गोल्ड ईयरिंग्स को मैच किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fashion - फोटो : insatgram
मुंबई पुलिस के कार्यक्रम उमंग में श्रद्धा कपूर भी दिखीं थीं। हरे रंग के आउटफिट में शार्ट कुर्ती संग लहंगे को मैच किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें