फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सलमान खान की विदेशी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने पहनी थी साड़ी, फैंस ने की जमकर तारीफ

Sat, 25 Jul 2020 05:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lulia
सलमान खान और यूलिया वंतूर को बहुत से लोग गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड बताते हैं लेकिन खुद सलमान खान या यूलिया इस बारे में कुछ नहीं कहते। उनके मुताबिक वो केवल अच्छे दोस्त हैं। भले ही इनके रिश्ते की कुछ भी सच्चाई हो लेकिन यूलिया को भारतीय पहनावे से प्यार हो गया है। इस बात का सबूत वो तस्वीरें हैं जिसमें वो भारतीय पहनावे में नजर आ रहीं हैं जिसे देख सलमान खान के फैंस काफी खुश हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर कमेंट्स करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। तो आगे की स्लाइड में देखिए यूलिया की भारतीय परिधान साड़ी में शानदार तस्वीरें।


 
विज्ञापन

2 of 5
lulia vantur - फोटो : instagram
भारत में यूलिया जब एक कार्यक्रम में मेहमान बनकर पहुंचीं तो उन्होंने लाल रंग की शिमरी साड़ी पहनी थी। जिसमें उन्हें खूब तारीफें मिली थीं। यूलिया ने इस लुक को यूलिया ने जूड़े और उसमें गजरे के साथ पूरा किया था। जिसमें वो काफी खूबसूरत भी लग रहीं थीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
lulia vantur - फोटो : instagram
वहीं ये विदेशी बाला जब सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के प्रीमियर पर पहुंची तो साडी ही पहनी थीं। ब्लैक कलर की साड़ी में चेक और फ्लोरल प्रिंट थे जो काफी लाजवाब लग रहे थे।
 

4 of 5
lulia vantur - फोटो : instagram
यूलिया को साड़ी से इतना प्यार हो गया है कि वो विदेश में भी इसे पहने नजर आ चुकी हैं। ब्लैक कलर की प्लेन साड़ी जिसमें सिल्वर रंग का पतला सा बॉर्डर और मैचिंग सिल्वर कलर का स्पैगेटी स्लीव ब्लाउज था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lulia vantur - फोटो : instagram
यूलिया पर साड़ी काफी जंचती है। फिर वो चाहे किसी भी कलर की हो। पीच कलर की मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी में यूलिया बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं उनका ये लुक इंडियन फैंस को भी काफी पसंद आया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें