सलमान खान के साथ दबंग फिल्म में काम कर चुकी एक्टर, डायरेक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई फिल्मों में डेब्यू के बाद से दिन ब दिन खूबसूरत और स्टाइलिश होती जा रही हैं। लॉकडाउन के बीच जब सारे सितारे घरों में हैं और अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं तो सई इस मामले में कैसे पीछे रहतीं। एक फिल्म पुरानी सई ने भी इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके लुक और खूबसूरती को देख फैंस तारीफ कर रहे हैं।