फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की पत्नी किसी 'फैशनइस्टा' से कम नहीं, इटली से दे रहीं 'फैशन गोल्स'

Thu, 28 Nov 2019 05:39 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे पसंदीदा और चहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों इटली में छुट्टियां बिता रही हैं। हमारी नजर उनपर इसलिए पड़ी क्योंकि साक्षी काफी लैविश और स्टाइलिश छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में उनके ड्रेसिंग और स्टाइलिंग से हम काफी इंप्रेस हुए हैं। साक्षी की तस्वीरें आपको 'हॉलिडे वेकेशन' के 'स्टाइलिंग गोल्स' दे सकती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
साक्षी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर उत्तरी इटली के लोंबार्डी क्षेत्र में खूबसूरत लेक कोमो के पास अपनी तस्वीरें पोस्ट की। जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि साक्षी की ड्रेस स्टाइलिंग उन्हें सबसे स्टाइलिश टूरिस्ट बना रही है। पहले लुक में साक्षी ने रेनबो कलर की फ्लोरल स्कर्ट पहनी है, जिसे क्रीम रंग के स्ट्रैपी टैंक टॉप के साथ मैच किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस लुक में ड्रेस के साथ साक्षी की एक्सेसरीज काफी ब्राइट, फंकी और कूल हैं। ब्लैक और गोल्डन सनीज, पीले रंग की टैसल इयररिंग, कलरफुल स्नीकर्स में साक्षी बिल्कुल 'सुपर से ऊपर' लग रही हैं। 

4 of 5
दूसरे 'ऑल येलो' लुक में साक्षी लिली फ्लावर की तरह सुपर क्यूट लग रही हैं। काफ लेंथ शिफॉन ड्रेस के साथ ओवरसाइज सनीज और ओपन हेयरस्टाइल पर फ्लोरल हेड बैंड के साथ लुक को पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस लुक में भी साक्षी येलो फ्लोरल ड्रेस में हैं। लेकिन इस लुक में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली साक्षी की एक्सेसरीज है। ओवरसाइज मेटालिक सनीज के साथ बीडेड सपोर्ट स्ट्रिंग बहुत कूल है। ऐसी स्ट्रिंग आजकल कम देखने को मिलती हैं लेकिन 'कमबैक फैशन' के दौर में पुराना सब कुछ कूल ही लगता है। न्यूड मेकअप और वैज हील्स के साथ लुक को पूरा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें