फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फैशन सेंस को टक्कर देती हैं साक्षी धोनी, ये तस्वीरें देख नहीं करेंगे यकीन

Tue, 19 Nov 2019 06:17 PM IST
anand anand लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
sakshi dhoni - फोटो : sakshi dhoni
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का आज बर्थ डे है। साक्षी फैशन और बॉलीवुड की दुनिया से भले ही बहुत दूर और उनका नाम भी बड़ी सेलिब्रिटीज में नहीं आता हो लेकिन फैशन और लाइफ स्टाइल के मामले में साक्षी का अपना एक अलग अंदाज है।  सोशल मीडिया पर साक्षी का फैशन सेंस हर बार नये गोल्स के साथ नजर आता है। आइए आपको दिखाते हैं साक्षी की कुछ ऐसी फोटों जिन्हें देखकर आपको भी अंदाजा हो जाएगा की साक्षी का ना केवल फैशन सेंस कमाल का है बल्कि वे ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी बेहद स्मार्ट हैं। इन तस्वीरों में देखिए साक्षी के नये फैशन गोल्स।
विज्ञापन

2 of 5
Sakshi Dhoni - फोटो : social media
19 नवंबर 1988 को असम के गुवाहाटी में जन्मीं साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। साक्षी की शादी इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से 4 जुलाई 2010 को हुई। साक्षी और महेंद्र सिंह की धोनी एक बेटी है जीवा है जिसका जन्म फरवरी 2015 में हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni and sakshi - फोटो : file photo
साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात कोलकाता के एक होटल में हुई थी। इस होटल का नाम ताज बंगाल होटल था और साक्षी यहां इंटर्न थीं। कमाल की बात है कि जिस दिन धोनी के साथ साक्षी की बात हुई उस दिन साक्षी का होटल में आखिरी दिन था। हालांकि यह आखिरी दिन ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत थी।

4 of 5
साक्षी धोनी - फोटो : facebook
साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी खेल जगत की दुनिया से आनी वाली सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय जोड़ी हैं। माही भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साक्षी धोनी - फोटो : facebook
माही जहां क्रिकेट की दुनिया में लोकप्रिय हैं वहीं साक्षी धोनी के लिए सोशल मीडिया की दुनिया में लोकप्रियता बरसती है। दरअसल, साक्षी के इंस्टग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उनके चाहने वाले उन्हें अक्सर विश करते हैं जिनके कमेंट की संख्या हजारों में होती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें